Download Our App

Home » कानून » एक हजार करोड़ का 1,425 किलो सोना जब्त

एक हजार करोड़ का 1,425 किलो सोना जब्त

चेन्नई (एजेंसी/जयलोक)
लोकसभा चुनाव से पहले तमिलनाडु में एक बड़ी जब्ती हुई। चुनाव आयोग (ईसी) के फ्लाइंग स्क्वाड ने तमिलनाडु में एक ट्रक से लगभग 1,000 करोड़ रुपये का 1,425 किलो सोना जब्त किया है। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।
ईसी फ्लाइंग स्क्वाड के अधिकारियों ने कुंद्राथुर के पास वंडालूर-मिजिनूर आउटर रिंग रोड पर एक ट्रक और कार को रोका, जिससे भारी मात्रा में कीमती धातु जब्त की गई। ट्रक की जांच के दौरान डिब्बों में सोना होने का पता चला। ट्रक के पीछे चल रही कार में सवार लोगों ने अधिकारियों को बताया कि उनके पास सभी कागजात हैं और सोना श्रीपेरंबदूर की एक फर्म में ले जाया जा रहा है। हालांकि, ईसी फ्लाइंग स्क्वाड के अधिकारी पेश किए गए दस्तावेजों से संतुष्ट नहीं थे और ट्रक के साथ-साथ उन्होंने कार को भी रोक लिया। सूत्रों के अनुसार दोनों वाहनों को श्रीपेरंबुदूर राजस्व कार्यालय ले जाया गया। कांचीपुरम जिला राजस्व अधिकारी और आयकर अधिकारी जब्त किए गए सोने की सही कीमत का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। शुरुआत में लगभग 1,000 करोड़ रुपये का अनुमान लगाया गया था। चुनाव आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। तमिलनाडु और पुडुचेरी में 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान में एक सप्ताह से भी कम समय बचा है, इसलिए चुनाव आयोग ने तलाशी अभियान तेज कर दिया है।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » कानून » एक हजार करोड़ का 1,425 किलो सोना जब्त

Top Headlines

किटी पार्टी के नाम पर जालसाज पति-पत्नी ने लगाया 25 लाख का चूना, बिल्डर है आरोपी, दो दर्जन महिलाएँ बनीं लालच का शिकार

जबलपुर (जय लोक)। संजीवनी नगर थाना अंतर्गत एक पति पत्नी ने मिलकर दो दर्जन से अधिक महिलाओं को लाखों रूपये

अधिवक्ता संघ चुनाव : फिर मनाना पड़ेंगे जन्मदिन फिर उठाना पड़ेगा 3 दिन पार्टी का खर्च दुबारा चुनाव से प्रत्याशी वकीलों पर बढ़ गया आर्थिक बोझ, अंदुरुनी खींचतान चरम पर एक प्रत्याशी के खिलाफ तीन प्रत्याशियों की बनी लॉबी

Live Cricket