Download Our App

Home » Uncategorized » 2029 में इंडिया गठबंधन भाजपा और नरेंद्र मोदी सरकार को हराएगा

2029 में इंडिया गठबंधन भाजपा और नरेंद्र मोदी सरकार को हराएगा

इंडिया ब्लॉक की बैठक से टीवीके नदारद खरगे ने महंगाई, एसआईआर का उठाया मुद्दा
नई दिल्ली (जयलोक)। विपक्षी दलों के गठबंधन इंडिया ब्लॉक की अहम बैठक आज दिल्ली में आयोजित हो रही है। जिसमें हालिया विधानसभा चुनाव के बाद की रणनीति समेत कई मुद्दों पर मंथन किया जा रहा है। वहीं, विधानसभा चुनावों में पार्टियों के बीच मतभेद का असर भी इस पर दिखा है। डीएमके और आप ने बैठक से दूरी बना ली है।
सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ एकजुट होकर लडऩा कर्तव्य- नागराज
इंडिया गठबंधन की बैठक पर कांग्रेस एमएलसी नागराज यादव ने कहा, यह एक महत्वपूर्ण बैठक है क्योंकि देश महंगाई और कई अन्य समस्याओं से जूझ रहा है। एक रचनात्मक विपक्ष के रूप में, सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ एकजुट होकर लडऩा और महंगाई को नियंत्रित करना उनका कर्तव्य है। पश्चिम बंगाल में भाजपा ने ममता बनर्जी के साथ जो व्यवहार किया है, वह सही नहीं है। टीएमसी सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार किया गया।
कर्नाटक कांग्रेस विधायक रिजवान अरशद ने कहा, इंडिया गठबंधन का लक्ष्य भाजपा की जनविरोधी नीतियों को उजागर करना है। 2029 में इंडिया गठबंधन भाजपा और नरेंद्र मोदी सरकार को हराएगा और अपनी सरकार बनाएगा। उन्होंने आगे कहा, भाजपा हमेशा अपने सहयोगियों की उपेक्षा करती है। देवेगौड़ा जी, जो एक वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रधानमंत्री हैं, जब उन्होंने भाजपा से सीट का अनुरोध किया था, तो भाजपा को उन्हें सीट देनी चाहिए थी। अनुरोध करने के बाद भी जब भाजपा ने उन्हें राज्यसभा जाने का अवसर नहीं दिया, तो इसका मतलब है कि भाजपा ने देवेगौड़ा का अपमान किया है।
इंडिया ब्लॉक की बैठक पर भाजपा सांसद संजय जायसवाल का तंज
इंडिया ब्लॉक की बैठक पर भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने कहा, स्टालिन तो भाग ही चुके हैं, कम्युनिस्ट पार्टी ममता बनर्जी की वजह से आने को तैयार नहीं है, इसलिए यह इंडिया ब्लॉक पूरी तरह खत्म हो चुका है। अब यह सिर्फ कांग्रेस और उनके चापलूसों की बैठक है। इस देश में इंडिया ब्लॉक और कांग्रेस अप्रासंगिक हो चुके हैं। वे सिर्फ बैठकें करेंगे, इससे ज्यादा कुछ नहीं होगा।

 

साइकिल चलाकर दिया गया सेहत बनाने का संदेश, विश्व साइकिल दिवस उत्सव पर निकली साइकिल रैली

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » 2029 में इंडिया गठबंधन भाजपा और नरेंद्र मोदी सरकार को हराएगा

Top Headlines

Live Cricket