Download Our App

Home » अपराध » 3 बच्चों की माँ को पेट्रोल डाल कर लगाई आग : एक तरफ़ा प्रेमी ने खुद को भी लगाई आग

3 बच्चों की माँ को पेट्रोल डाल कर लगाई आग : एक तरफ़ा प्रेमी ने खुद को भी लगाई आग

दोनों की हालत गंभीर

जबलपुर  (जय लोक)
तीन बच्चों की माँ से एक तरफा प्यार करने वाले सन की प्रेमी ने आज दोपहर 12 से 12:30 बजे के बीच में महिला की फूल माला की दुकान में जाकर उसे पर खुद से शादी करने का दबाव बनाया। प्रेमी ने प्रेमिका को जिंदा जलाने के उद्देश्य उसके ऊपर पेट्रोल फेंका और आग लगा दी। इसके बाद आरोपी ने खुद को भी जलाने की कोशिश की और बुरी तरीके से झुलस गया है। दोनों की हालत गंभीर है जिनका इलाज किया जा रहा है। घटना रांझी थाना क्षेत्र के अंतर्गत कैलाश चौक के पास की बताई गई है।  महिला 40 और उसका प्रेमी 25 प्रतिशत झुलसे हैं। महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है। महिला शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे हैं।
शिकायत कर पहले कार्यवाही नहीं की पुलिस ने
महिला के परिजनों का आरोप है कि आरोपी नरेंद्र पंजाबी कक्कू के खिलाफ कई बार रांझी थाना पुलिस को लिखित में शिकायत की है। पुलिस ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। इसी का नतीजा है कि आज यह घटना हो गई। रांझी थाना पुलिस ने नरेन्द्र पंजाबी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की प्रेमिका की  फूल की दुकान है। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे आरोपी नरेंद्र यहां पहुँचा। प्रेमिका से शादी का दबाव बनाने लगा। महिला ने शादी से मना किया। महिला की न सुनते ही आरोपी बिफर गया। उसने पेट्रोल से भरी बोतल निकाली और पहले अपने ऊपर डाला और फिर युवती के ऊपर छिडक़कर आग लगा दी। स्थानीय लोगों ने किसी तरह आग बुझाई और दोनों को रांझी अस्पताल ले गए।
10 साल पहले हो चुकी है महिला की शादी
करीब 10 साल पहले महिला की शादी घमापुर में हुई है। पति से अलग होने के बाद वह बच्चों के साथ मायके में रह रही

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » 3 बच्चों की माँ को पेट्रोल डाल कर लगाई आग : एक तरफ़ा प्रेमी ने खुद को भी लगाई आग

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!