Download Our App

Home » News » 3 लाख 90 हजार बच्चें को पिलाई जाना है पोलियो की खुराक, आज से शुरू हुआ अभियान

3 लाख 90 हजार बच्चें को पिलाई जाना है पोलियो की खुराक, आज से शुरू हुआ अभियान

दवा पिलाकर अभियान का शुभारंभ करते कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह

जबलपुर (जयलोक)। देशभर में आज 28 जून से राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत हो गई है। यह अभियान 30 जून तक चलेगा। इसके तहत जन्म से लेकर 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो रोधी दवा (ओपीवी) की दो बूंदें पिलाई जा रही हैं।
जबलपुर में भी अभियान के पहले दिन सभी आंगनवाड़ी केंद्रों, स्वास्थ्य केंद्रों और पोलियो बूथों पर बच्चों को पोलियो की खुराक दी गई। सुबह से ही बड़ी संख्या में अभिभावक अपने बच्चों को दवा पिलाने के लिए केंद्रों पर पहुंचे। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि 29 और 30 जून को विभाग की टीमें घर-घर जाकर उन बच्चों को पोलियो की दवा पिलाएंगी, जो किसी कारणवश बूथों तक नहीं पहुंच पाए। विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि नियमित टीकाकरण पूरा होने के बावजूद भी 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पल्स पोलियो अभियान के तहत पोलियो की दो बूंदें अवश्य पिलाएं। यह अतिरिक्त खुराक बच्चों को पोलियो से सुरक्षित रखने और देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। अभियान के तहत जन्म से पांच वर्ष तक के 3 लाख 89 हजार 226 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए जिले में 2,468 पोलियो बूथ बनाए गए हैं तथा 4,936 वैक्सीनेटर, 30 मोबाइल टीम, 106 ट्रांजिट टीम और रेलवे स्टेशनों व ट्रेनों में 40 विशेष टीमें तैनात की गई हैं। अभियान की निगरानी के लिए 363 सुपरवाइजर नियुक्त किए गए हैं।

स्टेशनों एवं ट्रेनों में भी पिलाई जा रही दवा

देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने के उद्देश्य से संचालित राष्ट्रव्यापी पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत जबलपुर रेल मंडल द्वारा व्यापक तैयारियां की गई हैं। रेलवे के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र दीक्षित ने बताया कि आगामी 28, 29 एवं 30 जून को विशेष पोलियो अभियान के दौरान जन्म से लेकर 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दो बूंद जीवनरक्षक खुराक पिलाई जा रही है। इस अभियान के तहत जबलपुर रेल मंडल के प्रमुख रेलवे स्टेशनों तथा चयनित ट्रेनों में विशेष व्यवस्था की गई है। रेलवे चिकित्सा विभाग, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स तथा सेंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड के सदस्य संयुक्त रूप से स्टेशनों पर पोलियो बूथ संचालित करेंगे तथा यात्रा कर रहे बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाने का कार्य करेंगे। मंडल के जबलपुर, मदन महल, श्रीधाम, नरसिंहपुर, गाडरवारा, पिपरिया, कटनी, मैहर, सतना, रीवा, दमोह एवं सागर सहित विभिन्न प्रमुख स्टेशनों पर विशेष पोलियो स्टॉल स्थापित किए गए हैं, जहां प्रशिक्षित टीमों की तैनाती की गई है।

 

बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर मंत्री प्रहलाद पटेल ने मनाया यादगार जन्मदिन

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » 3 लाख 90 हजार बच्चें को पिलाई जाना है पोलियो की खुराक, आज से शुरू हुआ अभियान

Top Headlines

Live Cricket