Download Our App

Home » Uncategorized » 40 साल दुर्गा स्वरूप में विराजी माता ,अब 8 साल से माँ काली स्वरूप में दे रही दर्शन : कजरवारा में मनोकामना वाली महाकाली

40 साल दुर्गा स्वरूप में विराजी माता ,अब 8 साल से माँ काली स्वरूप में दे रही दर्शन : कजरवारा में मनोकामना वाली महाकाली

जबलपुर (जयलोक)।
शहर के गोरा बाजार क्षेत्र में स्थित कजरवारा में विगत 48 सालों से क्षेत्रीय लोगों द्वारा समिति बनाकर दुर्गा प्रतिमा की स्थापना की जा रही है। समिति सदस्यों ने बताया कि पूर्व के 40 वर्षों में दुर्गा पंडाल में दुर्गा स्वरूप में ही माता जी की प्रतिमा स्थापित की जाती रही है। विगत 8 वर्षों से देवी मां के कई स्वरूप की भव्य प्रतिमा स्थापित की जा रही है। कल सप्तमी पर शहर में विशेष धार्मिक आयोजन अनुष्ठान होंगे। इसी क्रम में कजरवारा में स्थित दुर्गा पंडाल में भी कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे वह कन्या भोज का आयोजन भी किया जाएगा। यहाँ माँ काली के स्वरूप का दर्शन करने श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। विगत 8 वर्षों से कजरवारा में रखी जा रही महाकाली दरबार मेंं पचंमी दिवस पर दर्शन के लिए जनता का हुजूम देखने को मिला।
यहां पर पंचमी और सप्तमी दिवस पर लोग अपनी अपनी मन्नत को पूरी करने के लिए पहुंचते हैं। समिति के सयोजक मंतो पहलवान, अध्यक्ष अभिनाश चौधरी, अंकुश, साहिल, मुकेश, अरून, आंनद ने सप्तमी दिवस को समस्त भक्तो से महाआरती मे उपस्थिति होने के लिए अपील की है।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » 40 साल दुर्गा स्वरूप में विराजी माता ,अब 8 साल से माँ काली स्वरूप में दे रही दर्शन : कजरवारा में मनोकामना वाली महाकाली

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!