Download Our App

Home » News » 5 दिनों बाद जाल में फँसा मगरमच्छ

5 दिनों बाद जाल में फँसा मगरमच्छ

जबलपुर (जय लोक)। द्वारिका परिसर में दिखे मगरमच्छ को आखिरकार देर रात पकड़ ही लिया गया। वन विभाग पिछले पाँच दिनों से मगरमच्छ को पकडऩें के लिए जाल बिछा रहा था। आज मगर के पकड़े जाने के बाद क्षेत्रीय लोगों ने राहत की सांस ली। मगरमच्छ को पकडऩे के लिए पानी में जाल फैलाया गया था देर रात जैसे ही मगरमच्छ जाल में फंसा उसे पानी से बाहर निकाल लिया गया।

जन्माष्टमी के दिन द्वारिका परिसर में मगरमच्छ देखा गया था तब से वन विभाग की टीम मगरमच्छ को पकडऩे के लिए लगातार जाल बिछाए हुए थी। अमले के मुताबिक मगरमच्छ युवा है। अमला इसे परियट में छोडऩे की तैयारी में है।

क्षेत्रीय लोगों के साथ अमले ने द्वारिका परिसर के पानी भरे क्षेत्रों में छानबीन शुरू की थी। संभावित क्षेत्रों में जाल बिछाए गए थे। बताया गया है कि अंधेरा होने के साथ ही मगरमच्छ तडक़े पानी से बाहर निकला था और वह जाल में फंस गया। जाल में हरकत होते ही अलर्ट टीम ने तुरंत मगरमच्छ को पकड़ लिया।

सुंदर पत्नी की चाह में अधेड़ के साथ हुआ धोखा

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » 5 दिनों बाद जाल में फँसा मगरमच्छ

Top Headlines

राम मंदिर के चंदे को लेकर जयराम ने भाजपा को घेरा पूछा-कितने करोड़ लोगों ने कितना दान दिया?

कांग्रेस नेता ने पीएम मोदी, शाह और योगी से कहा- व्यापक जाँच क्यों नहीं कराई जा रही नई दिल्ली। अयोध्या

Live Cricket

error: Content is protected !!