
हाथ ठेला मालिक से हुआ था रूपये फेंककर देने पर विवाद
जबलपुर। पाटन के पास एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक तेंदुखेड़ा का रहने वाला था। जो हाथ ठेला फल व सब्जी विक्रेताओं को किराए पर देता था। किराए की बात को लेकर ही देर रात उसका एक फल विक्रेता से विवाद हुआ था। जिसमें फल विके्रता ने उस पर चाकू से हमला किया। हमले में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मामला तेंदूखेड़ा बस स्टेंड का बताया जा रहा है। यह विवाद महज 50 रूपये को लेकर हुआ है। जिसमें फल विक्रेता ने हाथ ठेला के मालिक अतुल अहिरवार की सीने में चाकुओं से हमला कर हत्या कर दी। भीड़भाड़ क्षेत्र में हत्या की वारदात से सनसनी फैल गई। देखते ही देखते लोगों की भीड़ एकत्र हो गए, जिन्होने जबलपुर-दमोह रोड पर प्रदर्शन शुरु कर दिया। बताया गया है कि तेंदूखेड़ा बस स्टेंड पर साप्ताहिक बाजार के दिन सुबह से देर रात तक भीड़ रहती है। यहां पर आसपास के व्यापारी घरेलू जरुरतों का सामान बेचने के लिए आते है। दोपहर में तेंदूखेड़ा में रहने वाले अतुल अहिरवार ने अपना हाथ ठेला बाहर से आए फल विके्रता को किराए पर दे दिया।
रात दस बजे के लगभग अतुल अहिरवार अपने ठेला का किराया लेने के लिए फल विके्रता के पास गया, जहां पर फल विके्रता ने किराए के 50 रुपए अतुल को फेंककर दे दिए। अतुल ने इस बात पर आपत्ति जताई तो फल विके्रता भडक़ गया और दोनों के बीच गाली गलौज होने लगी। तभी फल विके्रता ने चाकू निकाल अतुल अहिरवार के सीने पर ताबड़तोड़ हमले किए, जिससे अतुल सडक़ पर गिर गया। हमला होते देख आसपास के दुकानदारों में चीख पुकार मच गई। देखते ही देखते लोगों की भीड़ एकत्र हो गई, इस बीच आरोपी फल विके्रता मौके से भाग निकला। लोगों ने घायल अतुल को उठाकर अस्पताल पहुंचाया।
जहां पर डाक्टरों ने जांच के बाद अतुल को मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए, जिन्होने पूछताछ के बाद हमलावर की तलाश शुरु कर दी। वहीं दूसरी ओर घटना से आक्रोशित लोगों ने जबलपुर-दमोह रोड पर धरना देकर प्रदर्शन शुरु कर दिया। जिससे जबलपुर-दमोह रोड पर जाम के हालात निर्मित हो गए, दोनों ओर वाहनों की लम्बी लाइन लगी रही।
प्रदेश भाजपा की कार्य समिति घोषित, मंत्री प्रहलाद पटेल, राकेश सिंह सहित कई नाम शामिल
Author: Jai Lok






