Download Our App

Home » Uncategorized » 7 हजार की रिश्वत लेते पटवारी को लोकायुक्त ने दबोचा

7 हजार की रिश्वत लेते पटवारी को लोकायुक्त ने दबोचा

जबलपुर (जयलोक)। जबलपुर की लोकायुक्त की टीम ने छिंदवाड़ा में कार्रवाही करते हुए सात हजार की रिश्वत लेते हुए पटवारी को दबोचा है। पटवारी ने बही बनवाने के लिए रिश्वत की माँग की थी। जिसकी पहली किश्त आज दी जा रही थी। लोकायुक्त से छिंदवाड़ा निवासी गुलफाम अंसारी ने शिकायत की थी कि पटवारी कमल गढ़़ेवाल ने बही बनवाने के नाम पर उससे दस हजार रूपये रिश्वत की माँग की। आवेदक ने बताया कि उसकी बहन गुन्नार अंसारी के नाम ग्राम चिकली कला में 9000 वर्ग फीट का प्लॉट खरीदा था जिसकी ऋण पुस्तिका बनवाने के नाम पर पटवारी कमल गढ़ेवाल द्वारा 10000 की रिश्वत की मांग की गई। शिकायत सत्यापन उपरांत आज पटवारी को 7000 रुपए की रिश्वत राशि लेते हुए लोकायुक्त टीम के इंस्पेक्टर कमल सिंह उईके, इंस्पेक्टर भूपेन्द्र कुमार दीवान एवं 5 अन्य सदस्य ने रंगे हाथों पकड़ा।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » 7 हजार की रिश्वत लेते पटवारी को लोकायुक्त ने दबोचा

Top Headlines

किटी पार्टी के नाम पर जालसाज पति-पत्नी ने लगाया 25 लाख का चूना, बिल्डर है आरोपी, दो दर्जन महिलाएँ बनीं लालच का शिकार

जबलपुर (जय लोक)। संजीवनी नगर थाना अंतर्गत एक पति पत्नी ने मिलकर दो दर्जन से अधिक महिलाओं को लाखों रूपये

अधिवक्ता संघ चुनाव : फिर मनाना पड़ेंगे जन्मदिन फिर उठाना पड़ेगा 3 दिन पार्टी का खर्च दुबारा चुनाव से प्रत्याशी वकीलों पर बढ़ गया आर्थिक बोझ, अंदुरुनी खींचतान चरम पर एक प्रत्याशी के खिलाफ तीन प्रत्याशियों की बनी लॉबी

Live Cricket