
अधिकारियों ने कहा जबरन उठाकर अस्पताल में करेंगे भर्ती
जबलपुर (जयलोक)। निजी स्कूलों की मनमानी और फीस वसूली, फीस वापसी को लेकर पेरेंटस एसोसिएशन के सदस्य पिछले 80 घंटों से अन्न जल का त्याग कर अनशन पर बैठे हुए हैं। इस दौरान अनशन पर बैठे सचिन गुप्ता की हालत बिगड़ती जा रही है। इस बात की जानकारी मिलते ही आज जिला प्रशासन के अधिकारी उनसे मिलने पहुँचे जहाँ उन्होंने अनशन खत्म करने की बात कही। लेकिन सचिन गुप्ता ने साफ कह दिया कि जब तक निजी स्कूलों द्वारा वसूली गई फीस अभिभावकों को वापिस नहीं की जाती तब तक अनशन जारी रहेगा। दूसरी ओर अधिकारियों ने भी साफ कह दिया है कि अगर अनशन खत्म नहीं हुआ तो जबरन उठाकर अस्पताल में भर्ती करावा दिया जाएगा। अधिकारियों द्वारा कही गई इन बातों से अनशनकारी और भडक़ गए। जिसके बाद उन्होंने चकाजाम करने की योजना बनाई। 20 जनवरी से पेरेंटस ऐसाएिशन के सदस्य घंटाघर पर अनशन पर बैठे हुए हैं। उनका कहना कि निजी स्कूला द्वारा वसूली गई अतिरिक्त फीस वापसी के आदेश कलेक्टर द्वारा किए गए थे। लेकिन निजी स्कूलों ने अब तक अभिभावकों को राशि वापिस नहीं की है।

पति ने की पत्नी की हत्या, शव के टुकड़े-टुकड़े कर कुकर में उबाला





