Download Our App

अपराध को नियंत्रित करना पहली प्राथमिकता-संपत उपाध्याय

जबलपुर (जयलोक)। प्रदेश में पुलिस अधिकारियों के हुए तबादले में एसपी संपत उपाध्याय को जबलपुर का एसपी बनाया गया है। तबादले के बाद आज नवागत एसपी संपत उपाध्याय ने अपना पदभार संभाल लिया है।
एसपी कार्यालय पहुँचे श्री उपाध्याय का पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्वागत किया। इस दौरान श्री उपाध्याय ने अधिकारियों कर्मचारियों से मुलाकात की और शहर के हालचाल जाने। दीवाली के एन पहले हुए इस तबादले से एसपी श्री उपाध्याय पर दीवाली के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी रहेगी।
हाल ही में राज्य सरकार द्वारा आइपीएस अधिकारियों की तबादला सूची जारी की गई थी। जिसमे जबलपुर एसपी आदित्य प्रताप सिंह का भोपाल तबादला किया गया।
वहीं देवास एसपी संपत उपध्याय को जबलपुर का एसपी बनाया गया। आज नवागत एसपी संपत उपध्याय ने एसपी कार्यालय पहँुचकर पदभार ग्रहण किया। वहीं नवागत एसपी का एएसपी सूर्यकांत शर्मा, एएसपी समर वर्मा, एएसपी प्रदीप कुमार सिंडे व अन्य पुलिस अधिकारियों के द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर एसपी का स्वागत किया गया। नवागत एसपी संपत उपध्याय ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा की उनका फोकस अपराधों को नियंत्रित करने में रहेगा। जबलपुर महानगर है जिसमें महिलाओं की सुरक्षा, संवेदनशील मामलों में त्वरित न्याय व यातायात व्यवस्था को लेकर अन्य एजेंसियों का सहयोग लेकर काम किया जाएगा।

Jai Lok
Author: Jai Lok

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

best news portal development company in india

Top Headlines

धुरेड़ी के दिन जबलपुर में युवक की हत्या, देखिए वीडियो, 5 आरोपियों के पीछे पुलिस जल्द कर लेगी गिरफ्तार

जबलपुर जय लोक अपडेट। बार-बार घर के सामने रंग गुलाल खेल कर गंदा करने की बात पर उपजा विवाद एक

Live Cricket