Download Our App

Home » Uncategorized » मोदी-अदाणी एक हैं, तो सेफ हैं राहुल ने गिरफ्तारी की उठाई माँग

मोदी-अदाणी एक हैं, तो सेफ हैं राहुल ने गिरफ्तारी की उठाई माँग

नई दिल्ली। अमेरिकी अभियोजकों द्वारा उद्योगपति गौतम अदाणी पर लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार और उद्योगपति गौतम अदाणी पर गंभीर आरोप लगाए। राहुल गांधी ने कहा कि अब ये साफ है कि अदाणी ने भारतीय और अमेरिकी कानूनों का उल्लंघन किया है। मुझे हैरानी है कि अदाणी अभी तक देश में आजाद कैसे घूम रहे हैं? राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि कई देशों में अदाणी के प्रोजेक्ट की जांच चल रही है और अदाणी भ्रष्टाचार करके देश की प्रतिष्ठा को कम कर रहे हैं। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी ने नारा दिया- एक हैं तो सेफ हैं। भारत में नरेंद्र मोदी और अदाणी एक हैं तो सेफ़ हैं। हिंदुस्तान में अदाणी का कुछ नहीं किया जा सकता है। यहां मुख्यमंत्री को जेल भेज दिया जाता है और अदाणी 2,000 करोड़ का घोटाला कर के आराम से बाहर घूम रहे हैं। क्योंकि नरेंद्र मोदी उनकी रक्षा कर रहे हैं। अमेरिका की जांच में कहा गया है कि अदाणी ने हिंदुस्तान और अमेरिका में अपराध किया है। मगर हिंदुस्तान में अदाणी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। राहुल गांधी ने कहा कि हमारी मांग है कि अदाणी को गिरफ्तार किया जाए और सेबी प्रमुख माधबी पुरी बुच को पद से हटाएं और उनकी जांच करें। साथ ही उन्होंने जांच के लिए संसद की संयुक्त समिति के गठन की भी मांग की। नेता विपक्ष होने के नाते ये मेरी जिम्मेदारी है कि हम इस मुद्दे को देश की जनता के सामने रखें। यह व्यक्ति देश के संसाधनों पर भ्रष्टाचार के जरिए कब्जा कर रहा है। वह भाजपा की मदद कर रहा है। हम जेपीसी जांच और अदाणी की गिरफ्तारी की मांग करते हैं, लेकिन हमें ये भी पता है कि वह गिरफ्तार नहीं होंगे क्योंकि देश के प्रधानमंत्री, अदाणी का समर्थन करते है।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » मोदी-अदाणी एक हैं, तो सेफ हैं राहुल ने गिरफ्तारी की उठाई माँग

Top Headlines

विधानसभा में मुख्यमंत्री ने बताया जबलपुर कलेक्टर कोर्ट में लंबित है संजय पाठक से जुड़ी खदानों से 443 करोड़ की वसूली का मामला

जबलपुर (जयलोक)। सिहोरा तहसील में आयरन ओर के स्वीकृत मात्रा से अधिक उत्पादन और उत्खनन के मामले में विजयराघवगढ़ विधायक

Live Cricket