Download Our App

Home » Uncategorized » हिंदू एकता यात्रा का विरोध कर रहे ठठरी के बंधे: पं. धीरेंद्र शास्त्री

हिंदू एकता यात्रा का विरोध कर रहे ठठरी के बंधे: पं. धीरेंद्र शास्त्री

आज 17 किमी चलेगी पदयात्रा
हैदराबाद से बीजेपी विधायक टी राजा भी शामिल होंगे
छतरपुर/भोपाल (जयलोक)। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने सनातन हिंदू एकता पदयात्रा दूसरे दिन शुक्रवार को सुबह साढ़े 8 बजे कदारी फार्मेसी कॉलेज से शुरू की। उन्होंने यात्रा का विरोध करने वालों को जवाब भी दिया। कहा- ठठरी के बंधे इस देश में जलसा जायज है और पद यात्रा नाजायज बता रहे हो। आज पदयात्रा कदारी से गठेवरा पहुंचेगी, जहां यात्रियों को दोपहर का भोजन कराया जाएगा। इसके बाद यह आगे बढ़ते हुई रुद्राक्ष होटल से छतरपुर शहर में प्रवेश करेगी। छत्रसाल चौराहे पर पं. शास्त्री एक सभा को संबोधित करेंगे। इस सभा में हैदराबाद की गोशामहल विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक टी राजा भी शामिल होंगे। शाम को पदयात्रा बस स्टैंड होते हुए छतरपुर के नौगांव रोड के पेप्टेक टाउन पहुंचेगी, जहां रात्रि भोजन के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रवचन होंगे। पेप्टेक टाउन में दिल्ली की गायिका शीतल पाण्डेय, बिन्नू रानी और हिमालय यादव प्रस्तुति देंगे। पं. शास्त्री आज 17 किलोमीटर का सफर तय करेंगे। यात्रा 9 दिन में बागेश्वर धाम से रामराजा मंदिर ओरछा तक करीब 160 किमी का सफर तय करेगी। कुल 8 पड़ाव होंगे।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » हिंदू एकता यात्रा का विरोध कर रहे ठठरी के बंधे: पं. धीरेंद्र शास्त्री

Top Headlines

Live Cricket