Download Our App

Home » Uncategorized » महिला कांग्रेस से जुड़ी 20 हजार महिलाएँ, एक लाख को जोडऩे का है लक्ष्य : विभा पटेल

महिला कांग्रेस से जुड़ी 20 हजार महिलाएँ, एक लाख को जोडऩे का है लक्ष्य : विभा पटेल

प्रदेश भर में नारी न्याय के लिए सतत आंदोलन चलायेगी महिला कांग्रेस
भोपाल (जयलोक)। मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती विभा पटेल और कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती नूरी खान ने संयुक्त बयान जारी करते हुये बताया है कि 16 दिसंबर के भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारीजी के नेतृत्व में आयोजित विधानसभा घेराव कार्यक्रम में प्रदेष भर की महिला कांग्रेस नेत्रियों ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नारी न्याय आंदोलन से प्रभावित होकर 20 हजार महिलाएं मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस से अभी तक जुड चुकी हैं। मप्र महिला कांग्रेस का लक्ष्य 1 लाख महिलाओं को जोडऩे का है। यह लक्ष्य महिला कांग्रेस 31 दिसंबर 2024 में जल्द पूरा कर लेगी जो राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबाजी ने मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस को दिया है। श्रीमती पटेल और श्रीमती खान ने कहा कि महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबाजी के निर्देश पर हम अपने लक्ष्य को पूरा कर लेंगे। श्रीमती विभा पटेल ने महिला कांग्रेस के सदस्यता अभियान की समीक्षा करते हुए बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लाबाजी ने सदस्यता में सक्रिय सहयोग करने वाली महिलाओं से लंबा संवाद किया है। साथ ही कहा कि सदस्यता अभियान में बढ़-चढक़र हिस्सा लेने वाली महिलाओं को लोकसभावार जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। श्रीमती पटेल और श्रीमती खान ने कहा कि भाजपा सरकार का महिलाओं को सुरक्षा देने का वादा खोखला रहा है। मध्य प्रदेश में लगातार माताएं, लाड़ली बहनें और अब छोटी-छोटी अबोध बच्चियों से दुष्कर्म की घटनाएं सामने आ रहीं हैं। अपराधियों में कानून का खौफ नहीं है। मध्य प्रदेश में सरकार ने दुष्कर्मियों को फांसी देने का कानून बनाकर खूब जोर-शोर से प्रचार किया था, लेकिन इसके बावजूद भी अपराधियों में कोई डर नहीं है। नाबालिग से दुराचार की घटनाओं के मामले में मध्यप्रदेश टॉप राज्यों में से एक है। हालांकि, ऐसी दिल को झकझोरने वाली घटनाओं को रोकने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा फांसी तक के कड़े प्रावधान किए हैं, लेकिन इसके बाद भी नाबालिगों से दुराचार की घटनाएं रूकने का नाम नहीं ले रहीं। दुराचार की घटनाओं में कई मामले सामने आ चुके हैं। श्रीमती पटेल और श्रीमती खान ने कहा कि बेलगाम महंगाई ने हर गृहणी का किचन का बजट बिगाड़ दिया है। बेरोजगारी के चलते कई परिवारों की आर्थिक स्थिति चरमरा गई है। लोगों का जीवन यापन करना मुश्किल हो गया है। श्रीमती पटेल और श्रीमती खान ने कहा कि भाजपा सरकार का लाड़ली बहनों न तो 3000 रूपये महीना और न ही 450 रुपए में गैस सिलेंडर देने का वादा पूरा नहीं किया है। महंगाई, बेरोजगारी, महिला सुरक्षा जैसे मुद्दों पर भाजपा सरकार ने महिलाओं और लाड़ली बहनों को गुमराह किया है। अब महिलाएं भाजपा के किसी भी प्रलोभन में नहीं आने वाली है, वे पूरी सक्रियता के साथ महिला कांग्रेस से जुड़ रही है उसमें अपनी निष्ठा व्यक्त कर रही है।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » महिला कांग्रेस से जुड़ी 20 हजार महिलाएँ, एक लाख को जोडऩे का है लक्ष्य : विभा पटेल

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!