Download Our App

Home » दुनिया » देवास के नयापुरा में मकान में लगी भीषण आग एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

देवास के नयापुरा में मकान में लगी भीषण आग एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

देवास/भोपाल (जयलोक)। मध्य प्रदेश के देवास के नयापुरा क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया। यहां एक मकान में भीषण आग लग गई। हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। हादसे के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। हादसे का कारण और विस्तृत जानकारी की जांच जारी है। जानकारी के अनुसार देवास शहर के नयापुरा क्षेत्र में मदन सोलंकी का मकान है। शुक्रवार देर रात सोलंकी के मकान में भीषण आग लग गई। इस हादसे में चार लोगों की दम घुटने से मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही नगर निगम दमकल की तीन गाडिय़ां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया गया। हादसे में मरने वाले में दिनेश कारपेंटर 35 वर्ष, गायत्री कारपेंटर 30 वर्ष, इशिका 10 वर्ष, चिराग 7 वर्ष बताए गए हैं।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » दुनिया » देवास के नयापुरा में मकान में लगी भीषण आग एक ही परिवार के चार लोगों की मौत