Download Our App

Home » कानून » होटल प्रिंस विराज पर लग सकता है निगम का ताला…..

होटल प्रिंस विराज पर लग सकता है निगम का ताला…..

15 लाख कर नहीं किया है चुकता , तीन दिन का समय दिया

जबलपुर (जयलोक)।शहर के बड़े बकायादारों से टैक्स वसूली को लेकर नगर निगम का अमला अपने स्तर पर कार्रवाही कर रहा है। समझाईश और नोटिस के बाद भी जब बकायादार टैक्स जमा करने में आनाकानी कर रहे हैं तो अब ऐसे बकायादारों की संपत्ति कुर्क की जा रही है। इसी कड़ी में शहर के होटल प्रिंस विराज को निगम की ओर से नोटिस जारी किया जा रहा है। जिसमें टैक्स जमा ना करने पर तालाबंदी करने का आदेश दिया गया है।
निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव के निर्देशानुसार अपर आयुक्त वित्त प्रशांत गोटिया के द्वारा होटल प्रिंस विराज के संचालक विजय कुमार राठौर को नोटिस जारी कर बकाया करों की राशि जमा करने कहा गया है। इस संबंध में संभागीय अधिकारी दिनेश प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि होटल संचालक पर 15 लाख 40 हजार 7 सौ 52 रूपये बकाया होने पर लगातार नोटिस जारी किये गए, परन्तु होटल संचालक द्वारा बकाया राशि जमा नहीं की गयी है। उन्होंने बताया कि होटल संचालक को बकाया राशि 3 दिन के अंदर जमा करने अंतिम नोटिस जारी किया गया है। यदि होटल संचालक द्वारा 3 दिवस के अंदर राशि जमा नहीं की जाती है तो होटल में तालाबंदी की कार्रवाई की जायेगी।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » कानून » होटल प्रिंस विराज पर लग सकता है निगम का ताला…..