Download Our App

Home » Uncategorized » 23, 24, 25 को हो सकती है बारिश खुले में पड़ी करोड़ों की धान

23, 24, 25 को हो सकती है बारिश खुले में पड़ी करोड़ों की धान

आज दो डिग्री नीचे गिरा पारा, 27 से फिर बढ़ेगी ठंड  
जबलपुर (जयलोक)। पिछले तीन दिनों से तापमान में आ रहे उछाल में आज ब्रेक लग गया। आज फिर न्यूनतम सामान्य से दो डिग्री नीचे आ गया। इस दौरान आज सुबह फिर हलकी ठंडक महसूस की गई। वहीं आसमान में छाए बादलों से बारिश होने की संभावना बढ़ गई है। इसी बीच धान तुलाई में बारिश परेशानी बन सकती है। खरीदी केन्द्रों में बड़ी मात्रा में खुले आसमान के नीचे धान पड़ी हुई है। ऐसे में अगर बारिश होती है तो धान खराब हो सकती है।
जबलपुर में हवाओं की दिशा उत्तरी हो जाने के कारण मौसम में ठण्डक बनी हुई है। हालांकि ठण्ड के प्रभाव में कुछ कमी तापमान में उछाल की वजह से आई है। पिछले दो दिनों के मुकाबले दिन और रात के तापमान में उछाल आई। लिहाजा शनिवार को दिन में वातावरण गर्म रहा। रविवार को सुबह दो डिग्री न्यूनतम तापमान गिरा और हलकी ठंडक बनी रही। शाम ढलने के बाद गुलाबी ठण्डक बनीं, रात में जरूर सर्द हवाओं ने ठण्डक घोल रही हैं। हवाओं की रफ्तार बढऩे पर ठंड का एक दौर और आएगा।
आसमान में छाए बादल
मौसम प्रवक्ता का कहना है कि पश्चिमी विक्षोप के कारण आसमान में बादल छाए हुए हैं जिसके असर से कल से तीन दिनों तक हलकी बारिश हो सकती है। तीन दिनों बाद 26 दिसंबर से आसमान साफ होना शुरू हो जाएगा। जिसके बाद फिर से एक बार कड़ाके की ठंड से सामना होगा।
खुले में पड़ी धान पर पड़ेगा असर
आसमान में छाए बादलों से किसानों के चेहरों पर चिंता की लकीरें छा रही हैं। जहां एक ओर किसान धान लेकर खरीदी केन्द्रों पर पहुँच रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर खरीदी गई धान बड़ी मात्रा में खुले में पड़ी हुई है। जिन किसानों की धान खरीदी केन्द्र तो पहुँच गई है लेकिन अब तक तुलाई ना होने पर खरीदी पूरी नहीं हो पाई वे भी परेशानी में दिख रहे हैं।
तीन दिनों तक छाएगा कोहरा
मौसम प्रवक्ता का कहना है कि अगले तीन दिनों तक मौसम में परिवर्तन के असर के कारण कोहरा सुबह और शाम को छाया रहेगा। बारिश के दौरान हवाएं भी चल सकती है। जिससे तापमान सामान्य से नीचे बना रहेगा।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » 23, 24, 25 को हो सकती है बारिश खुले में पड़ी करोड़ों की धान

Top Headlines

Live Cricket