Download Our App

Home » Uncategorized » कोतवाली थाने पहुँचे एसपी

कोतवाली थाने पहुँचे एसपी

निरीक्षण में हवालात, एफआईआर रजिस्टर और मालखाने का देखा हाल
जबलपुर (जय लोक)। पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय ने शनिवार को थाना कोतवाली का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीएसपी कोतवाली  रितेश कुमार शिव एवं थाना प्रभारी कोतवाली भुवन प्रसाद देशमुख उपस्थित थे। श्री उपाध्याय ने मालखाने का निरीक्षण करते हुये जप्ती माल, आम्र्स एम्यूनेशन, राईट ड्रिल सामग्री का रख रखाव की जांच करते हुये हवालात चैक किया। साथ ही थाने में संधारित किये जाने वाले रजिस्टरों को चैक किया कि थाने में संधारित किये जाने वाले रजिस्टर अपडेट हैं कि नहीं।
इसके साथ ही कहा कि साल के 10 दिन शेष बचे है लंबित अपराध, चालान, मर्ग, शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करें। कैंप लगाकर लंबित सी.एम. हैल्प लाईन एवं जनसुनवाई की शिकायतों का शीघ्र संतुष्टीपूर्ण निकाल करें। एसपी ने उपस्थित अधिकारी, कर्मचारियों को निर्देशित किया कि महिलाओं, बच्चों, वृद्धों एवं समाज के कमजोर वर्गों के प्रति संवेदनशील रहते हुये इनके द्वारा की गयी शिकायतों पर तत्काल विधिसंगत कार्यवाही करते हुये तत्काल राहत पहुंचाएं, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नही होना चाहिये।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » कोतवाली थाने पहुँचे एसपी

Top Headlines

Live Cricket