Download Our App

Home » जबलपुर » विंग्स ऑफ जॉय स्कूल के खेल दिवस में छात्रों में दिखा उत्साह

विंग्स ऑफ जॉय स्कूल के खेल दिवस में छात्रों में दिखा उत्साह

अभिभावकों ने बढ़ाया छात्रों का हौसला

जबलपुर (जयलोक)। विंग्स ऑफ़  जॉय विद्यालय के वार्षिक खेल दिवस को जॉय सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रांगण में ग्रेस खेल दिवस के नाम से आयोजित किया गया। इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अखिलेश मेबिन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में श्रीमती नीनू मेबिन, मेजर तनय मेबिन, जॉय सीनियर सेकेंडरी कूल की प्राधानाचार्या श्रीमती रश्मि मिश्रा और विंग्स ऑफ़ जॉय विद्यालय की हेडमिस्ट्रेस श्रीमती ऋचा चोपड़ा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विंग्स ऑफ़  जॉय विद्यालय के सभी शिक्षिका और कर्मचारियों का योगदान रहा। खेलों में सभी विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में जुम्बा, एरोबिक्स के अलावा लाइफ  साइकिल ऑफ  बटरफ्लाई, ओल्ड मैक्डोनाल्ड, पैक योर बैग व हनी बी जैसी आकर्षक दौड़ों का आयोजन किया गया। छात्रों के माता पिता ने भी अपने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पदक एवं प्रशस्ति पत्र दे कर हौंसला वर्धन किया गया। अंत में प्राधानाचार्या ने सभी बच्चों की प्रशंसा करते हुए भविष्य में खेलों में सम्मिलित हो कर खेल भावना के साथ साय अनुशासन और मनोरंजन, दोनों को पाने की सीख दी और साथ ही सभी की उपस्थिति व समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जबलपुर » विंग्स ऑफ जॉय स्कूल के खेल दिवस में छात्रों में दिखा उत्साह