Download Our App

Home » जीवन शैली » 30 हजार महिलाओं का संगठन संचालित करने वाली यामिनी जय सिंह का निधन

30 हजार महिलाओं का संगठन संचालित करने वाली यामिनी जय सिंह का निधन

मुंबई में हृदय गति रुक जाने से हुआ हादसा

जबलपुर (जय लोक)। मॉम्स ऑफ  जबलपुर के नाम से सोशल मीडिया के एक बहुत बड़े समूह की संचालिका सामाजिक रूप से बेहद सक्रिय श्रीमती यामिनी जय सिंह का कल देर रात मुंबई में हृदय गति रुक जाने से दुखद निधन हो गया। श्रीमती यामिनी जय सिंह महिलाओं के समूह के बीच काफी सक्रिय थीं एवं लगातार सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कर महिलाओं को संगठित रखने का प्रकल्प संचालित कर रही थीं।अचानक उनके देवलोक गमन की सूचना पाकर उनसे जुड़ी हजारों महिलाओं में शोक की लहर दौड़ गई। वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गई हैं उनके पति श्री जय सिंह, बड़े पुत्र झुंझार 17 वर्ष और छोटी पुत्री श्रियादिता 11 वर्ष इस असमय आघात से क्षुब्ध हंै। उनका अंतिम संस्कार आज शाम मुंबई में ही संपन्न होगा। जय लोक परिवार की ओर से भी श्रीमती सिंह को विनम्र श्रद्धांजलि ईश्वर उनके परिवार को इस गहन दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जीवन शैली » 30 हजार महिलाओं का संगठन संचालित करने वाली यामिनी जय सिंह का निधन