Download Our App

Home » Uncategorized » देवर ने भाभी की कब्र खोदी बोला-अल्लाह के आदेश पर किया काम

देवर ने भाभी की कब्र खोदी बोला-अल्लाह के आदेश पर किया काम

सीधी। सीधी में कोतवाली थाना क्षेत्र के थनहवा टोला में एक देवर ने अपनी मृत भारी की कब्र खोद दी। मृतक महिला के पति अमानत खान ने इसकी शिकायत थाने में की। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी अरमान खान को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
पति बोला- भाई ने मेरे पत्नी का शव का अपमान किया- मृतक महिला के पति अमानत खान ने बताया कि मेरी पत्नी की मृत्यु 39 दिन पहले सामान्य बीमारी की वजह से हो गई थी। जिन्हें मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार दफनाया गया था। लेकिन मेरे छोटे भाई अरमान खान ने आज पत्नी की कब्र को खोदा दिया। उन्होंने आरोप लगाया है कि तंत्र-मंत्र के चक्कर में किसी के कहने पर भाई ने ये काम किया है और पत्नी के शव का अपमान किया है। थाना प्रभारी अभिषेक उपाध्याय ने बताया कि थनहवा टोला से आज सुबह एक सूचना प्राप्त हुई है। एक महिला है जिसकी मौत हो गई थी। मृतक के देवर ने आज कब्र को खोदा है। उसको अभिरक्षा में ले लिया गया है। अपराध कायम कर लिया है। मृतक का देवर घटना करना स्वीकार कर रहा है। लेकिन उसका यही कहना है कि उसने ये काम अल्लाह के आदेश पर किया है।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » देवर ने भाभी की कब्र खोदी बोला-अल्लाह के आदेश पर किया काम

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!