Download Our App

Home » Uncategorized » केन-बेतवा लिंक परियोजना का शिलान्यास, मोदी ने कहा- पानी के लिए आंबेडकर ने काम किया, कांग्रेस ने सच्चाई छिपाई

केन-बेतवा लिंक परियोजना का शिलान्यास, मोदी ने कहा- पानी के लिए आंबेडकर ने काम किया, कांग्रेस ने सच्चाई छिपाई

खजुराहो/भोपाल (जयलोक)। पीएम नरेंद्र मोदी ने केन और बेतवा नदियों के जल को एक साथ मिलाकर केन-बेतवा लिंक परियोजना का आज शिलान्यास किया। इससे पहले उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी पर डाक टिकट भी जारी किया। केन-बेतवा लिंक परियोजना के शिलान्यास के बाद पीएम मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत बुंदेलखंड की भाषा से की। उन्होंने इसाई समाज के लोगों को क्रिसमस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की मोहन यादव सरकार को एक साल पूरा हो गया है। मप्र के लोगों को मैं इसके लिए बहुत-बहुत बधाई देता हूं। इस एक साल में प्रदेश में विकास की अगल रफ्तार दिख रही है। केन-बेतवा लिंक परियोजना का शिलान्यास हुआ है। ओंकारेश्वर फ्लोटिंग सौर परियोजना का लोकार्पण भी हुआ है। पीएम मोदी ने कहा कि आज अटलजी की जयंती को 100 साल हो गए हैं। यह हमारे लिए सुशासन दिवस है। पीएम मोदी ने बाबा साहब आंबेडकर को जल शक्ति योजनाओं का क्रेडिट दिया। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय जलआयोग के पीछे बाबा साहब आंबेडकर का हाथ था। लेकिन कांग्रेस ने कभी बाबा साहेब को क्रेडिट नही दिया। सभी कामों के लिए एक व्यक्ति को क्रेडिट दिया गया।
समृद्ध बनेगा बुंदेलखंड
केन-बेतवा लिंक परियोजना के शिलान्यास कार्यक्रम की शुरुआत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और सांसद वीडी शर्मा ने अपने संबोधन से की। इस दौरान उन्होंने परियोजना को लेकर पीएम मोदी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि अब बुंदेलखंड सशक्त और समृद्ध बनेगा।
सच्चाई को दबाकर रखा गया
पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने कभी भी जल संकट के स्थाई सामाधान के लिए नहीं सोचा। भारत के लिए नदी जल का महत्त्व क्या है इसको समझने वाले लोगों में बाबा साहब आंबेडकर पहले व्यक्ति थे। देश आजाद होने के बाद सबसे पहले जल शक्ति के लिए, पानी के लिए दूरदृष्टि आयोजन , पानी का सामर्थ के बारे में सबसे पहले बाबा साहब ने सोचा था। इस सच्चाई को दबाकर रखा गया। एक ही व्यक्ति को क्रेडिट देने के नशे में सच्चे सेवक को भुला दिया गया। देश आजाद होने के बाद भारत की जल शक्ति, नदियों के लिए बड़े बांध बनाने की दूरदृष्टि , बड़ी नदी घाटी योजनाओं के लिए बाबा साहब ने काम किया। जल शक्ति आयोग भी बाबा साहेब की देन है।
कांग्रेस की सरकारें सिर्फ घोषणाएं करती थीं
पीएम मोदी ने कहा देश में जब जब भाजपा को जहां जहां सेवा करने का मौका मिला है। हमनें पुराने रिकॉर्ड तोडक़र काम किया है। आजादी के दिवानों ने जो सपने देखे थे, उन्हें साकार करने के लिए हम दिन रात पसीना बहा रहे हैं। अतीत में कांग्रेस की सरकारें सिर्फ घोषणाएं करने का काम करती थी। अखबरों में विज्ञापन देना, दीए जलाना ही उनका काम था। 35-35 साल बीते के बाद भी योजनाओं का काम शुरू नहीं होता था।
कांग्रेस ने वोट मांगकर सिर्फ सरकार बनाई
सीएम मोहन यादव ने कहा कि आज मध्य प्रदेश की धरती पर अनोखा इतिहास लिखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि अलटजी ने जो सपना देखा वो आज पीएम मोदी के मार्गदर्शन में पूरा हो रहा है। कांग्रेस इतने सालों तक लोगों से वोट मांगकर सरकार बनानी रही, लेकिन बुंदेलखंड की ओर ध्यान नहीं दिया। यहां लोग सूखे से परेशान बने रहे। मैं पीएम मोदी का आभार मानता हूं कि उन्होंने सरकार में आने के बाद किसान, गरीब समेत समाज के सभी वर्गों की चिंता की।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » केन-बेतवा लिंक परियोजना का शिलान्यास, मोदी ने कहा- पानी के लिए आंबेडकर ने काम किया, कांग्रेस ने सच्चाई छिपाई

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!