Download Our App

Home » जीवन शैली » विधायक रोहाणी पहुँचें अस्पताल अनुपस्थित कर्मचारियों का कटेगा वेतन

विधायक रोहाणी पहुँचें अस्पताल अनुपस्थित कर्मचारियों का कटेगा वेतन

जबलपुर (जयलोक)। कैंट विधायक अशोक रोहाणी ने मंगलवार को मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय मिश्रा के साथ सिविल अस्पताल राँझी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ओपीडी सहित कई वार्डों का निरीक्षण किया। विधायक ने चिकित्सालय की स्वास्थ्य सफाई तथा स्वच्छता रखने के लिए विशेष ध्यान देने को संस्था प्रभारी को कहा। साथ ही उपचार कराने आए हुए मरीजों से मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। इस दौरान अनुपस्थित पाए गए कर्मचारियों फार्मासिस्ट अजय सिंह परिहार, लैब टेक्नीशियन श्रीमती नीलिमा विक्टर एवं आयुष अधिकारी डॉ. अर्चना शुक्ला की आज की एब्सेंट कर वेतन कटौती करने की कार्यवाही हेतु सीएमएचओ डॉ. संजय मिश्रा को आदेशित किया। इसके बाद विधायक श्री रोहाणी और श्री मिश्रा नवनिर्मित मुख्यमंत्री संजीवनी क्लिनिक सर्रापीपल एवं कटनी दफाई का निरीक्षण करने पहुँचे यहाँ अधूरे कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने का आदेश दिया। इस निरीक्षण के दौरान, मण्डल अध्यक्ष पुष्पराज सिंह सेंगर, एमआईसी सदस्य दामोदर सोनी, अनुराग दहिया, निशांत झरिया, संतोषी ठाकुर, सावित्र शाह आदि उपस्थित रहे।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जीवन शैली » विधायक रोहाणी पहुँचें अस्पताल अनुपस्थित कर्मचारियों का कटेगा वेतन