Download Our App

Home » Uncategorized » 6 जिलों में जप्तशुदा मादक पदार्थ का एसीसी फैक्ट्री केमोर में किया गया विनिष्टकरण

6 जिलों में जप्तशुदा मादक पदार्थ का एसीसी फैक्ट्री केमोर में किया गया विनिष्टकरण

कटनी (जयलोक)। उच्च स्तरीय ड्रग नष्टीकरण समिति जबलपुर जोन अध्यक्ष अनिल सिंह कुशवाहा, पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर जोन के द्वारा जबलपुर जोन के 6 जिलों में जप्तशुदा 4763 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा, 812 ग्राम स्मैक एवं 68619 नशीले इंजेक्शन का एसीसी फैक्ट्री केमोर में विनिष्टकरण किया गया। आईजी जबलपुर जोन अनिल सिंह कुशवाहा के नेतृत्व एवं डीआईजी जबलपुर रेंज अतुल सिंह, डीआईजी छिंदवाड़ा रेंज सचिन अतुलकर, एसपी कटनी अभिजीत रंजन, एसपी जबलपुर संपत उपाध्याय, एसपी नरसिंहपुर मृगाखी डेका एवं अन्य सदस्यों की उपस्थिति में एसीसी फैक्ट्री कैमोर में जबलपुर जोन के 6 जिलों में जप्तशुदा 4763 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा 812 ग्राम स्मैक एवं 68619 नशीले इंजेक्शन को जलाया गया। जबलपुर जोन अंतर्गत के जिलों जबलपुर, कटनी, सिवनी नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा के एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत विभिन्न प्रकरणों में जब्त मादक पदार्थो का विधिसम्मत नष्टीकरण की कार्रवाई की गई।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » 6 जिलों में जप्तशुदा मादक पदार्थ का एसीसी फैक्ट्री केमोर में किया गया विनिष्टकरण

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!