Download Our App

Home » Uncategorized » बदमाशों ने युवक के पेट और सीने पर चाकू से 20 से ज्यादा वार कर मौत के घाट उतारा

बदमाशों ने युवक के पेट और सीने पर चाकू से 20 से ज्यादा वार कर मौत के घाट उतारा

इंदौर/भोपाल (जयलोक)। इंदौर के परदेशीपुरा इलाके में शुक्रवार दोपहर एक युवक की हत्या कर दी गई। हमलावरों ने उसे 20 से अधिक चाकू से वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेजा है। मृतक की पहचान विनोद राठौर के रूप में हुई है। परदेशीपुरा पुलिस के मुताबिक घटना डमरू वाले उस्ताद चौराहे के पास हुई। हमलावरों के बारे में जानकारी जुटाने के लिए पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।
पड़ोस में रहने वाले युवक से हुआ था विवाद
विनोद राठौर स्टेशन वाली गुरुकृपा होटल पर वेटर का काम करता था। बताया जा रहा है कि पड़ोस में रहने वाले युवक से विवाद हुआ था। जिसके बाद वारदात को अंजाम दिया गया। हत्याकांड में प्रमोद साईं यादव का नाम सामने आया है। वह कुलकर्णी भटठा का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि विनोद राठौर ने नशे को लेकर मुखबिरी की थी।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » बदमाशों ने युवक के पेट और सीने पर चाकू से 20 से ज्यादा वार कर मौत के घाट उतारा

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!