Download Our App

Home » Uncategorized » सौरभ शर्मा मामले में ईडी का नया बयान 23 करोड़ रुपए की नगदी जब्त की

सौरभ शर्मा मामले में ईडी का नया बयान 23 करोड़ रुपए की नगदी जब्त की

भोपाल (जयलोक)। परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा को लेकर हर दिन नए नए मामले सामने आ रहे हैं। अब ईडी ने अपना एक नया बयान जारी किया है। मंगलवार को ईडी की तरफ से जारी बयान में बताया गया है कि 27 दिसंबर को सौरभ शर्मा और उसके सहयोगियों के ठिकानों पर सर्च में 23 करोड़ रुपए मूल्य की नगदी बरामद कर जब्त की गई। ईडी की तरफ से जारी नए बयान में बताया गया है कि भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर में सौरभ शर्मा और उसके सहयोगियों के ठिकानों पर पीएमएलए एक्ट के तहत सर्च की गई। इस कार्रवाई में कई आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद हुए हैं। वहीं, सौरभ शर्मा के सहयोगी चेतन सिंह गौर के नाम पर करोड़ रुपए से अधिक की एफडी के रूप में चल संपत्ति, सौरभ शर्मा के परिवार के सदस्यों और कंपनियों के नाम पर बैँक खातों में चार करोड़ रुपए का बैंक बैंलेस और 50 लाख रुपए की अंचल संपत्ति के दस्तावेज मिले। इसके अलावा 23 करोड़ रुपये मूल्य की नकदी बरामद कर जब्त कर ली गई। ईडी, भोपाल ने सौरभ शर्मा और अन्य के मामले में मध्य प्रदेश के भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर जिलों में स्थित विभिन्न परिसरों में पीएमएलए, 2002 के प्रावधानों के तहत 27.12.2024 को तलाशी अभियान चलाया।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » सौरभ शर्मा मामले में ईडी का नया बयान 23 करोड़ रुपए की नगदी जब्त की

Top Headlines

Live Cricket