Download Our App

Home » अपराध » गैरिसन ग्राउंड में मिला युवक का शव

गैरिसन ग्राउंड में मिला युवक का शव

जबलपुर (जयलोक)। सदर में स्थित गैरिसन ग्राउंड में आज सुबह एक युवक की लाश पाई गई। सुबह सुबह जब लोग मॉर्निंग वॉक के लिए ग्राउंड पहुँचे तो उन्हें युवक का शव पड़ा मिला। जिसके बाद इसकी जानकारी केंट पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतक की शिनाख्ती के प्रयास शुरू कर दिए हैं। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि मृतक के शरीर में केवल अंडरवियर थी। मामला संदिग्ध नजर आने के बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस को मृतक की शिनाख्त करने में परेशानी हो रही है। अब तक मृतक का नाम और उसके परिवार के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है। मृतक की उम्र देखने में 40 से 45 के बीच नजर आ रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमाटर्म रिपोर्ट के आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। मृतक की स्थिति और शव मिलने के हालात को देखते हुए पुलिस इसे एक संदिग्ध मौत मानकर गहराई से जांच कर रही है। शव की अर्धनग्न स्थिति और मैदान के बीचोंबीच मिलने की वजह से इस मामले को हत्या की आशंका से भी जोड़ा जा रहा है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि मृतक की मौत ग्राउंड पर ही हुई है या शव को कहीं और से लाकर यहां फेंका गया है। स्थानीय निवासी इस घटना से काफी परेशान हैं।

 

फिर जानलेवा हुआ चीनी मांझा एक सप्ताह में 5 लोग घायल

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » गैरिसन ग्राउंड में मिला युवक का शव

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!