Download Our App

Home » Uncategorized » भाजपा नेता की पत्नी सहित उनके घर में हुई हत्या

भाजपा नेता की पत्नी सहित उनके घर में हुई हत्या

 

भोपाल, जय लोक। प्रदेश के देवास रोड स्थित ग्राम पिपलोदा में भाजपा नेता पूर्व सरपंच और उनकी पत्नी की किसी ने घर में घुसकर हत्या कर दी है। घटना की जानकारी मिलते ही नरवर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा भी घटनास्थल पर पहुंचे। उज्जैन में दोहरे हत्याकांड होने की चर्चा पूरे प्रदेश में फैल गई। पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा ने बताया कि हत्याकांड धारदार हथियार से हुआ है। घटनास्थल पर कोई भी फायर नहीं हुआ है। लूट के बारे में उन्होंने बताया कि अभी जांच चल रही है, जिसके बाद ही इस बारे में आगे कुछ कहा जा सकेगा। बताया जाता है कि देवास रोड स्थित ग्राम पिपलोदा में रहने वाले पूर्व सरपंच और भाजपा नेता रामनिवास कुमावत और उनकी पत्नी मुन्नीबाई शुक्रवार रात घर में थे। अचानक लूट की नीयत से कुछ लोग घर में घुसे और उन्होंने रामनिवास और उसकी पत्नी की धारदार हथियारों से हत्या कर दी। नरवर थाना प्रभारी मुकेश जारदार बल के साथ मौके पर पहुँचे और घटना से वरिष्ठ अधिकारियों का अवगत कराया। मौके पर एफएसएल की टीम पहुंची जो की जांच करने में जुटी हुई थी।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » भाजपा नेता की पत्नी सहित उनके घर में हुई हत्या

Top Headlines

Live Cricket