Download Our App

Home » राजनीति » भाजपा के नगर अध्यक्षों की घोषणा का सिलसिला शुरू

भाजपा के नगर अध्यक्षों की घोषणा का सिलसिला शुरू

जबलपुर के नामों का भी कभी भी हो सकता है ऐलान

जबलपुर (जयलोक)। भाजपा नगर अध्यक्षों की घोषणाओं का सिलसिला शुरू हो गया है। काफी दिनों से नगर अध्यक्ष की घोषणा की आस लगाए बैठे भाजपा कार्यकर्ताओं का इंतजार आज से खत्म हो गया है। भाजपा ने जिला अध्यक्षों के नाम घोषणा उज्जैन से शुरू कर दी है यहाँ मुख्ययमंत्री मोहन यादव के करीबी संजय अग्रवाल को उज्जैन का नगर अध्यक्ष बनाया गया है। इसके साथ ही विदिशा में महाराज सिंह दांगी को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। चर्चा है कि आज या कल में प्रदेश के अन्य जिलों के भी जिला अध्यक्ष के नामों की घोषणा कर दी जाएगी।

काफी दिनों से चल रहा इंतजार
जिला अध्यक्ष के नामों को लेकर काफी दिनों से भाजपा नेता और कार्यकर्ता इंतजार कर रहे हैं। शहर में नगर अध्यक्ष के लिए कई दावेदारों के नाम सामने आ रहे हैं। लेकिन अंतिम मोहर किस पर लगेगी यह तो दिल्ली में ही तय होगा। कहा जा रहा है कि नगर अध्यक्ष के नामों की सूची तैयार हो गई है। जब दो जिला अध्यक्षों की घोषणा की जा चुकी है तो बाकी जिलों के नगर अध्यक्षों की घोषणा का समय भी नजदीक आ चुका है।

जबलपुर से कई दावेदार
जबलपुर से कई भाजपा नेता नगर अध्यक्ष की दौड़ में शामिल हैं। इनमें से कोई विधायक का खास है तो कोई सांसद का तो कई मंत्री का खास है। ऐसे में एक नाम पर सहमति ना बन पाने के कारण नगर अध्यक्ष की घोषणा अटकी हुई है। अब जब नगर अध्यक्ष की घोषणाएं शुरू हो गई हैं तो उम्मीद लगाई जा रही है कि जल्द ही शहर के नगर अध्यक्ष के नाम का ऐलान भी हो जाएगा।

मप्र के धार्मिक शहरों में शराबबंदी की तैयारी

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » राजनीति » भाजपा के नगर अध्यक्षों की घोषणा का सिलसिला शुरू