Download Our App

Home » Uncategorized » बच्चों को निरोगी बनाने की जैन समाज की पहल अनुकरणीय-राकेश सिंह

बच्चों को निरोगी बनाने की जैन समाज की पहल अनुकरणीय-राकेश सिंह

आचार्य विद्यासागर जी महाराज के प्रथम समाधि स्मृति दिवस पर लोक निर्माण मंत्री ने किया सुवर्ण प्राशन संस्कार शिविर का शुभारंभ

जबलपुर (जय लोक)। लोक निर्माण मंत्री  राकेश सिंह ने आज यहाँ रामलीला मैदान गढ़ा में आचार्य विद्यासागर जी महाराज के प्रथम समाधि स्मृति दिवस पर आयोजित स्वर्ण प्राशन संस्कार शिविर का शुभारंभ करते हुये बच्चों को निरोगी बनाने की दिशा में जैन समाज की इस पहल को पवित्र और अनुकरणीय बताया है। श्री सिंह ने कहा कि सुवर्ण प्राशन संस्कार में जो औषधि दी जा रही है उससे बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढायेगी, वे निरोगी होंगे और यही बच्चे स्वस्थ्य भारत की नीव रखेंगे।
लोक निर्माण मंत्री श्री सिंह ने शिविर का शुभारंभ आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।  उन्होंने अपने हाथों से पाँच बच्चों को सुवर्ण प्राशन की दो बूँद पिलाई। श्री सिंह ने जैन समाज द्वारा आचार्य विद्यासागर जी महाराज की प्रेरणा से बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने तथा उनके शारीरिक एवं बौद्धिक विकास के उद्देश्य से चलाये जा रहे सुवर्ण प्राशन संस्कार अभियान की सफलता की कामना भी की।
सुवर्ण प्राशन संस्कार शिविर में लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह के साथ सर्व श्री अभय सिंह ठाकुर, अजय तिवारी, दिलीप पटेल, मंडल अध्यक्ष श्री गुप्ता एवं शैलेन्द्र विश्वकर्मा तथा जैन समाज के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि आचार्य विद्यासागर जी महाराज के प्रथम समाधि दिवस की स्मृति पर जैन समाज द्वारा आज 15 जनवरी से सुवर्ण प्राशन संस्कार में जबलपुर के सरकारी स्कूलों के 15 वर्ष तक आयु के लगभग एक लाख बच्चों को पूर्णायु आयुर्वेद चिकित्सालय एवं अनुसंधान पीठ में स्वर्ण भस्म, घी एवं अनेक औषधियों के मिश्रण से बनी दवा का सेवन कराया जा रहा है।

 

मोहन यादव कैबिनेट की बैठक में बड़ा फैसला गरीब कल्याण मिशन को मिली स्वीकृति

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » बच्चों को निरोगी बनाने की जैन समाज की पहल अनुकरणीय-राकेश सिंह

Top Headlines

Live Cricket