Download Our App

Home » Uncategorized » गुणवत्ता नियंत्रण एवं प्रबंधन पर संभाग स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन

गुणवत्ता नियंत्रण एवं प्रबंधन पर संभाग स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन

निर्माण विभागों के इंजीनियर्स हुए शामिल

जबलपुर (जयलोक)। लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह की पहल पर लोक निर्माण विभाग, पीआईयू, राष्ट्रीय राजमार्ग, सेतु, सडक़ विकास निगम एवं भवन विकास निगम जैसे निर्माण विभागों के उपयंत्री से लेकर मुख्य अभियंता स्तर तक के अधिकारियों के लिए आज शुक्रवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक प्रदेश के सभी संभागीय मुख्यालयों में गुणवत्ता नियंत्रण एवं प्रबंधन पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह भोपाल से वीसी के माध्यम से कार्यशाला से जुड़े।
इन कार्यशालाओं में निर्माण विभागों के इंजीनियर्स को दो-दो वरिष्ठ अभियंताओं द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। संभागीय मुख्यालय जबलपुर में यह कार्यशाला घंटाघर के समीप स्थित नेताजी सुभाष चन्द्र बोस कल्चरल एंड इन्फार्मेशन सेंटर में आयोजित की गई है। कार्यशाला में जबलपुर संभाग के लगभग 300 इंजीनियरों को प्रशिक्षण देने के लिए भोपाल से प्रमुख अभियंता लोक निर्माण विभाग (भवन) एस.आर. बघेल एवं मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग (भवन) के.एस. यादव जबलपुर आये हैं। कार्यशाला में निर्माण विभागों के संभाग के सभी इंजी उपस्थित हैं।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » गुणवत्ता नियंत्रण एवं प्रबंधन पर संभाग स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!