जबलपुर (जयलोक)। विजन जबलपुर के स्थापना दिवस पर आयोजित समारोह में संस्कारधानी के 101 वरिष्ठजन सामाजिक उत्तरदायित्व की दिशा में एक सार्थक पहल करते हुए देहदान का संकल्प लेंगे। यह संकल्प पत्र समारोह में मेडिकल कॉलेज के डीन को सौंपे जाएंगे। समारोह कल 19 जनवरी को दोपहर 12 बजे से शहीद स्मारक भवन में आयोजित किया गया। विजन जबलपुर के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने बताया कि समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्री राजेंद्र शुक्ला उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक अशोक रोहाणी, नगर निगम अध्यक्ष रिंकू विज, उद्योगपति व समाजसेवी कैलाश गुप्ता उपस्थित रहेंगे। श्री सिंह ने बताया कि समारोह में निर्धन परिवारों की 101 कन्याओं को प्रधान मंत्री सुकन्या समृद्धि योजना के संस्था द्वारा खोले गए खातों की पासबुक सौंपी जाएगी।
इससे पूर्व संस्था द्वारा राशि जमा कर 1151 कन्याओं के खाते खोले जा चुके हैं। हजारों लोगों को रोजगार देने वाले संस्कारधानी के उद्योगपतियों एवं किडनी प्रत्यारोपण का सफल ऑपरेशन करने वाले मेडिकल कॉलेज की 21 सदस्यों की टीम को समारोह में जबलपुर के गौरव का सम्मान प्रदान किया जाएगा।
पर्वतारोही सौरभ 26 जनवरी को उत्तराखंड केदरकांठा में लहराएंगे तिरंगा