Download Our App

Home » जीवन शैली » संगठन के कार्य को सर्वोपरि रख रत्नेश सोनकर ले रहे है वरिष्ठों का आशीर्वाद, पूर्व नगर अध्यक्ष प्रभात साहू से भी मिले नए अध्यक्ष

संगठन के कार्य को सर्वोपरि रख रत्नेश सोनकर ले रहे है वरिष्ठों का आशीर्वाद, पूर्व नगर अध्यक्ष प्रभात साहू से भी मिले नए अध्यक्ष

जबलपुर (जयलोक)। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन चुनाव की प्रक्रिया संपन्न करते हुए अनुसूचित जाति के भाजपा नेता रत्नेश सोनकर को भाजपा का जिला अध्यक्ष बनाया है। जिला अध्यक्ष बनने के बाद अगले दिन से ही सहज स्वभाव का परिचय देते हुए रत्नेश सोनकर संगठन के कार्य को सर्वोपरि रखते हुए भाजपा के सभी वरिष्ठ नेताओं से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर उनसे आशीर्वाद रहने का सिलसिला जारी रखें हुए है। इसी क्रम में आज भी भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व महापौर पूर्व नगर अध्यक्ष रह चुके प्रभात साहू के निवास स्थान पर उनसे भेंटकर आशीर्वाद प्राप्त करने पहुँचे।
रत्नेश सोनकर भाजपा द्वारा दी गई जिम्मेदारी के प्रति निष्ठावान रहने की प्रतिज्ञा को दोहराते हुए निरंतर संगठन के मार्ग पर चलते हुए सभी पूज्य संत जनों से पार्टी के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ नेताओं से व्यक्तिगत रूप से भेंट कर उनसे मार्गदर्शन और आशीर्वाद दोनों ही प्राप्त कर रहे हैं।उनका यह अनुभव संकलन आने वाले समय में उन्हें अपनी कार्य प्रणाली को और बेहतर बनाकर कार्य करने में बेहद सहायक होगा। इसके साथ ही यह शिष्टाचार भेंट का सिलसिला मजबूती से संगठनात्मक कार्यों को निष्पादित करने में सहायक साबित होगा।नगर अध्यक्ष का कार्यकाल तकरीबन 2 वर्ष का होता है और इन दो वर्षों में नगर संगठन को बहुत मजबूती से अपना कार्य करना होगा क्योंकि इन 2 वर्षों के कार्यकाल के समापन के साथ नए विधानसभा चुनाव का बिगुल भी बज जाएगा और विधानसभा चुनाव के पहले नगर निगम के चुनाव भी सर पर आ जाएंगे।नगर अध्यक्ष सादगी से मिलने के बाद ही अपनी परंपरा और सहजता के अनुरूप रत्नेश सोनकर सभी को साथ लेकर चलने का संदेश देते हुए संगठन को मजबूत करने की दिशा में पहला कदम बढ़ा चुके हैं। सबके साथ और सबके सहयोग से ही संगठन को मजबूती प्रदान करने का कार्य पूर्ण हो सकता है इसी भाव के साथ यह शिष्टाचार भेंट का सिलसिला लगातार जारी है।

 

हमलावरों का कबूलनामा सैफ अली खान के बेटे को बंधक बनाकर पैसे मांगने की थी योजना

 

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जीवन शैली » संगठन के कार्य को सर्वोपरि रख रत्नेश सोनकर ले रहे है वरिष्ठों का आशीर्वाद, पूर्व नगर अध्यक्ष प्रभात साहू से भी मिले नए अध्यक्ष