Download Our App

Home » दुनिया » टापू पर बने घर से मिला 2000 किलो डोडाचूरा

टापू पर बने घर से मिला 2000 किलो डोडाचूरा

नाव में सफर कर पहुँची टीम

मंदसौर। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर मंदसौर जिले की शामगढ़ तहसील के चंबल नदी के डूब क्षेत्र में स्थित करेलिया टापू पर एक सुनसान घर की तलाशी ली। तलाशी के दौरान घर के अंदर कुल 103 बोरों में भरा हुआ 20 क्विंटल 83 किलो 400 ग्राम डोडाचूरा बरामद किया गया। मामले की जानकारी मिलने के बाद सीबीएन के अधिकारियों की टीमों को करेलिया टापू के लिए रवाना किया गया। टापू तक पहुंचने के लिए एक टीम नाव से और दूसरी टीम पैदल यात्रा पर निकली। दोनों टीमों को मौके पर पहुंचने के लिए नाव और पैदल करीब 60 मिनट की यात्रा करनी पड़ी। मौके पर पहुंचने के बाद टीम ने घर की तलाशी ली, जहां अवैध डोडाचूरा भरे 103 प्लास्टिक बैग बरामद हुए। बरामद डोडाचूरा को टीम ने कब्जे में लेकर ट्रैक्टर-ट्रॉली की मदद से सडक़ तक लाया और वहां से तीन पिकअप वाहनों में सीबीएन कार्यालय गरोठ भेजा। यहां कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करते हुए डोडाचूरा का वजन किया गया, जो कुल 20 क्विंटल 83 किलो 400 ग्राम निकला। सीबीएन ने नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट, 1985 की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

एक और स्पा सेण्टर में पुलिस की दबिश, लगाया ताला : दो युवतियाँ और एक व्यक्ति को थाने लाये पूछ्ताछ के लिए

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » दुनिया » टापू पर बने घर से मिला 2000 किलो डोडाचूरा
best news portal development company in india

Top Headlines

Live Cricket