Download Our App

Home » Uncategorized » अहिल्या घाट पर मंत्रियों के साथ सीएम ने किया नर्मदा पूजन

अहिल्या घाट पर मंत्रियों के साथ सीएम ने किया नर्मदा पूजन

भोपाल (जयलोक)। देवी अहिल्या बाई की नगरी खरगोन के महेश्वर में मध्यप्रदेश कैबिनेट की बैठक हो रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव समेत सभी मंत्री होटल नर्मदा रिट्रीट में मौजूद हैं। बैठक में मध्यप्रदेश के 17 धार्मिक शहरों में शराबबंदी पर मुहर लगाई जा सकती है। इसके अलावा देवी अहिल्याबाई के जीवन से जुड़े मसलों को लेकर भी कई योजनाओं को मंजूरी दी जा सकती है। कैबिनेट बैठक में मोहन यादव सरकार नई आबकारी नीति पर भी मुहर लगाएगी। शराबबंदी से होने वाले राजस्व नुकसान की भरपाई और शराब दुकानों की नीलामी को लेकर नई शर्तों पर भी बैठक में चर्चा होगी। इससे पहले सीएम ने अहिल्या किला जाकर राजगादी का दर्शन किया। राजवाड़ा पर कैबिनेट का फोटो सेशन कराया। फिर मंत्रियों समेत अहिल्या घाट पर नर्मदा पूजन किया।

मंत्रियों को परोसे जाएंगे 17 तरह के पकवान

बैठक के बाद मंत्रियों को परोसा जाएगा मालवी निमाड़ी व्यंजन। 17 तरह के पकवान तैयार किए गए हैं। इनमें दाल पानिए, दाल बाफले, चूरमा लड्डू, निमाड़ी कचौरी आदि शामिल हैं।

मंडलेश्वर में आम सभा लेंगे सीएम

कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंडलेश्वर में आम सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे माधव सेवा आश्रम गोशाला जाएंगे, जहां गो पूजन करेंगे।

 

बलिराम ने दिया दो लोगों को जीवन…हैलीकाप्टर से भोपाल में हार्ट और इंदौर में लीवर भेजने बनाया गया ग्रीन कॉरिडोर

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » अहिल्या घाट पर मंत्रियों के साथ सीएम ने किया नर्मदा पूजन

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!