Download Our App

Home » Uncategorized » महाराष्ट्र के भंडारा में ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में धमाका, 5 की मौत

महाराष्ट्र के भंडारा में ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में धमाका, 5 की मौत

मुंबई। महाराष्ट्र के भंडारा में स्थित ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में बड़े धमाके की खबर है। इस विस्फोट करीब 5 कर्मचारियों की मौत हो गई, जबकि अनेक लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के आरके ब्रांच सेक्शन में ब्लास्ट हुआ है, जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। महाराष्ट्र के भंडारा में स्थित एक ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में शुक्रवार को बड़े विस्फोट की खबर मिल रही है। फैक्ट्री में हुए इस बड़े हादसे में 5 कर्मचारियों की जहां मौत हो गई वहीं, अनेक अन्य कर्मचारियों के घायल होने की सूचना है। यह विस्फोट फैक्ट्री के आरके ब्रांच सेक्शन में होना बताया जा रहा है। फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट और आसमान में काला गुबार की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं। एक जानकारी के मुताबिक विस्फोट के बाद आस-पास के इलाके में हथियार बनाने में इस्तेमाल किए जाने वाले सामान के टुकड़े बिखरे देखे गए हैं। हादसे के बाद घटनास्थल पर पहुंची एंबुलेंस से घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए निकटवर्ती अस्पताल भेजा गया है। लोगों का कहना है कि धमाका इतना तेज था कि इलाके में हडक़ंप मच गया और घबराहट में लोग भागते नजर आए। कुछ ही देर में घटनास्थल के आस-पास भारी भीड़ जमा हो गई। फिलहाल धमाका कैसे हुआ और कितने लोग इससे प्रभावित हुए हैं, इसकी अधिकारिक जानकारी नहीं मिल पाई है। घटनास्थल पर बचाव और राहत कार्य किया जा रहा है।

 

बलिराम ने दिया दो लोगों को जीवन…हैलीकाप्टर से भोपाल में हार्ट और इंदौर में लीवर भेजने बनाया गया ग्रीन कॉरिडोर

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » महाराष्ट्र के भंडारा में ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में धमाका, 5 की मौत
error: Content is protected !!