Download Our App

Home » भारत » पंजाब में लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे

पंजाब में लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे

गणतंत्र दिवस के विरोध में निकाला गया मार्च

जालंधर। पंजाब के जालंधर में शनिवार को दल खालसा ने गणतंत्र दिवस के विरोध में खालिस्तान की मांग करते हुए मार्च निकाला। दल खालसा से जुड़े लोग खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते हुए बाबा साहिब बीआर अंबेडकर चौक (नकोदर चौक) पर पहुंचे।
खालिस्तान समर्थकों ने कहा कि हमें संविधान मंजूर नहीं है, वे खालिस्तान बनाकर रहेंगे। पंजाब भारत का हिस्सा नहीं है। हमें अभी तक आजादी नहीं मिली है, हमने चंडीगढ़ भी खो दिया। मार्च के चलते पुलिस फोर्स भी तैनात रही, लेकिन उन्होंने प्रदर्शनकारियों को नहीं रोका। थाना डिवीजन नंबर-6 के एसएचओ भूषण कुमार ने कहा कि सारे मामले के बारे में उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया गया है। जैसा सीनियर अधिकारी आदेश करेंगे, उसके आधार पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।

बहुरंगी वेशभूषा में नजर आये मोदी

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » भारत » पंजाब में लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!