Download Our App

Home » दुनिया » भगवान आदिनाथ के निर्वाण लड्डू पर्व पर हादसा, 7 मृत, 75 घायल

भगवान आदिनाथ के निर्वाण लड्डू पर्व पर हादसा, 7 मृत, 75 घायल

बागपत। यूपी के बागपत में भगवान आदिनाथ के निर्वाण लड्डू पर्व पर मानस्तम्भ परिसर में बना लकड़ी से बना पैड ढह गया है। इसमें सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 75 से ज्यादा घायल हैं। मृतकों की संख्या में इजाफा हो सकता है। हादसे के बाद मौके पर भगदड़ मच गई। बताया गया कि एम्बुलेंस नहीं मिलने पर घायलों को ई-रिक्शा से अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा। घायलों में तकरीबन 15 पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक बड़ौत शहर कोतवाली इलाके के गांधी रोड पर यह दर्दनाक हादसा हुआ। श्री दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज मैदान पर बनाए गए मान स्तंभ का मंच टूट गया। इसमें दबने से सात लोगों की मौत हो गई, जबकि 75 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। घायलों को अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की संख्या में इजाफा हो सकता है। आज भगवान आदिनाथ के निर्वाण महोत्सव के तहत यहां धार्मिक कार्यक्रम होना था, इसके लिए यहां 65 फीट ऊंचा मंच बनाया गया था। मंच पर श्रद्धालुओं की संख्या ज्यादा होने से सीढिय़ां टूट गई। बताया जा रहा है कि मानस्तम्भ में विराजमान प्रतिमा जी का अभिषेक करने के लिए लगाई गई अस्थायी सीढिय़ां गिर गई हैं। हादसा होते ही ऊंचाई पर बना मंच भरभराकर नीचे गिर पड़ा और तकरीबन 15 पुलिस कर्मी और 75 से ज्यादा श्रद्धालु घायल हो गए हैं। इनमें अभी तक सात की मौत हो चुकी है और कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं मृतकों के पोस्टमार्टम नहीं कराने को लेकर मौके पर मौजूद लोगों ने हंगामा कर दिया। घटना स्थल पर पुलिस राहत व बचाव कार्य में जुटी है।

 

पाटन में जुआँ खिलावाने का पुराना विवाद बना 4 लोगों की हत्या का कारण ,2 घायल जीवन से कर रहे संघर्ष, सीएम ने की सहायता की घोषणा

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » दुनिया » भगवान आदिनाथ के निर्वाण लड्डू पर्व पर हादसा, 7 मृत, 75 घायल
best news portal development company in india

Top Headlines

सडक़ पर व्यापार को अतिक्रमण माना जायेगा हर हॉकर जोन व्यवस्थित किया जाएगा आयुक्त के निर्देश पर राजस्व वसूली के साथ अतिक्रमण भी हटवा रहा बाजार विभाग

जबलपुर (जय लोक)। आयुक्त रामप्रकाश अहिरवार के निदेर्शों पर बाजार विभाग करों की वसूली के साथ-साथ इन दिनों स्वच्छता पर

Live Cricket