Download Our App

Home » दुनिया » गंगा में बड़ी नाव की टक्कर से पलटी छोटी नाव, 6 यात्रियों को किया रेस्क्यू

गंगा में बड़ी नाव की टक्कर से पलटी छोटी नाव, 6 यात्रियों को किया रेस्क्यू

वाराणसी। दशाश्वमेध घाट के पास स्थित मानमंदिर घाट के सामने शुक्रवार को एक बड़ी नाव से टक्कर के बाद छोटी नाव पलट गई। जिससे छोटी नाव डूबने लगी। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई। नाव में सवार लोग शोर मचाने लगे। इस बीच नाव पलटने की सूचना पर आनन-फानन जल पुलिस के साथ ही एनडीआरएफ के जवान मौके पर पहुंचे और सभी यात्रियों को रेस्क्यू किया। नाव में सवार सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं। दो लोगों को इलाज के लिए भेजा गया अस्पताल- अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. एस चनप्पा के अनुसार बड़ी नाव में 58 लोग सवार थे। छोटी नाव में छह लोग थे। बड़ी नाव की टक्कर से छोटी नाव पलट गई। उसमें सवार छह लोगों को 11 एनडीआरएफ, पीएसी बाढ़ राहत दल और जल पुलिस के जवानों ने सुरक्षित बचा लिया। दो लोगों को प्राथमिक उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल भेजा गया। दोनों नाव संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

 

खुद को पुलिसकर्मी बताकर ठगने वाले गिरोह ने कई राज्यों में की ठगी, महाराष्ट्र से गहनें लेकर लौटी पुलिस, आरोपी फरार

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » दुनिया » गंगा में बड़ी नाव की टक्कर से पलटी छोटी नाव, 6 यात्रियों को किया रेस्क्यू