Download Our App

Home » Uncategorized » भाजपा विधायक के भाई ने बेटे की कर दी हत्या, पैसों के लेन-देन का है मामला

भाजपा विधायक के भाई ने बेटे की कर दी हत्या, पैसों के लेन-देन का है मामला

उज्जैन। उज्जैन में भाजपा विधायक सतीश मालवीय के बड़े भाई मंगल मालवीय ने अपने ही बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी ने बेटे को 12 बोर की बंदूक से दो गोली मारीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना माकड़ौन में सोमवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे की है।
एडिशनल एसपी पल्लवी शुक्ला ने बताया कि माकड़ौन तहसील के सुचाई गांव में मंगल मालवीय का बेटे अरविंद मालवीय (30) से किराना दुकान के पैसे को लेकर विवाद हुआ था। कहासुनी इतनी बढ़ी कि गुस्से में मंगल ने लाइसेंसी बंदूक से बेटे अरविंद को गोली मार दी।
एक गोली सिर और दूसरी छाती पर लगने से अरविंद की मौके पर ही मौत हो गई। अरविंद शादीशुदा था, उसका एक बेटा है। आरोपी मंगल मालवीय पूर्व विधायक नागूलाल मालवीय के बड़े बेटे और घट्टिया से भाजपा के मौजूदा विधायक सतीश मालवीय के बड़े भाई हैं। फिलहाल पुलिस मंगल को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

 

ब्लेसिंग किड्स पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में झूमे छात्र , नाट्य मंचन से बताये सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » भाजपा विधायक के भाई ने बेटे की कर दी हत्या, पैसों के लेन-देन का है मामला

Top Headlines

Live Cricket