Download Our App

Home » Uncategorized » लहूलुहान हालत में घर के बाहर मिला युवक का शव, गले में बाइक की चेन बांधकर किया सिर पर हमला

लहूलुहान हालत में घर के बाहर मिला युवक का शव, गले में बाइक की चेन बांधकर किया सिर पर हमला

दमोह। जिले के गैसाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत एक युवक का शव रक्त रंजित हालत में घर के बाहर पड़ा मिला। परिजनों को मंगलवार की सुबह जैसे ही घर के बाहर शव पड़ा होने की जानकारी लगी, उन्होंने तत्काल ही पुलिस को सूचना दी। गैसाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक के गले में बाइक की चेन बंधी हुई मिली है। साथ ही सिर पर घाव भी हैं। डॉग स्क्वायड और एफएसएल टीम मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार चंडी मंदिर के पास रहने वाले ओमकार आदिवासी (40) का शव मंगलवार सुबह उसके ही घर के बाहर रक्त रंजित हालत में पड़ा मिला। युवक अविवाहित है और अपने भाई-भाभी के साथ रहता है। मंगलवार की सुबह जब ग्रामीणों ने घर के बाहर ओमकार का शव देखा तो तत्काल परिजनों को इसकी जानकारी दी।

 

संगम में ना सही नर्मदा में ही अब स्नान कर लेते हैं

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » लहूलुहान हालत में घर के बाहर मिला युवक का शव, गले में बाइक की चेन बांधकर किया सिर पर हमला

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!