Download Our App

Home » Uncategorized » रामलला दर्शन मार्ग पर उड़ रहे ड्रोन को टीम ने गिराया

रामलला दर्शन मार्ग पर उड़ रहे ड्रोन को टीम ने गिराया

कैमरा उड़ाने वाले की तलाश में जुटी पुलिस

अयोध्या। यूपी के अयोध्या में रामलला के दर्शन मार्ग पर उड़ रहे ड्रोन को गिराया गया है। ड्रोन एक शादी समारोह में उड़ाया जा रहा था। भीड़ वाले इलाके में ड्रोन की सूचना पर एंटी ड्रोन सिस्टम से तत्काल ड्रोन को गिरा दिया गया। घटना सोमवार की रात आठ बजे की बताई जा रही है। राम मंदिर को एंटी ड्रोन सिस्टम से लैस किया गया है। 2.5 किमी के क्षेत्र में कहीं भी उड़ रहे ड्रोन को एंटी ड्रोन सिस्टम से गिराया जा सकता है। ड्रोन कैमरा उड़ाने वाले की तलाश में पुलिस जुटी है। बम डिस्पोजल दस्ते ने ड्रोन कैमरे की सघन जांच की है। सब कुछ सामान्य पाया गया।
अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज- मामले में थाना राम जन्मभूमि में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। एसपी सुरक्षा बलरामाचारी दुबे ने बताया कि एंटी ड्रोन सिस्टम से ड्रोन को गिरा दिया गया। कोई भगदड़ जैसी स्थिति नहीं बनी थी। थाना राम जन्मभूमि की पुलिस जांच कर रही है।

 

जरूरत पड़ी तो समिति सदस्यों की संपत्ति कुर्क कर चुकाया जाएगा किसानों का पैसा

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » रामलला दर्शन मार्ग पर उड़ रहे ड्रोन को टीम ने गिराया

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!