Download Our App

Home » Uncategorized » मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के पहले कांग्रेस के कई पार्षद बलपूर्वक गिरफ्तार, निगम से गिरफ्तार किया बाईपास पर ले गए फिर लेकर गए माढ़ोताल थाने

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के पहले कांग्रेस के कई पार्षद बलपूर्वक गिरफ्तार, निगम से गिरफ्तार किया बाईपास पर ले गए फिर लेकर गए माढ़ोताल थाने

जबलपुर (जय लोक)। नगर निगम कांग्रेस पार्षद दल मुख्यमंत्री से शहर विकास से संबंधित विषयों पर मिलना चाहता था इस संबंध में उन्होंने प्रशासन से मुख्यमंत्री का चर्चा हेतु समय दिलवाने के लिए समय मांगा था। नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा के अनुसार सुबह से प्रशासनिक अधिकारी उन्हें यही दिलासा देते रहे कि उनका समय मुख्यमंत्री से मुलाकात के लिए तय करवाया जा रहा है और आप लोग नगर निगम में ही एकत्रित रहे वही आपको सूचना दी जाएगी। लेकिन 4 बजे के करीब एकाएक पुलिस के वाहन नगर निगम प्रांगण में पहुँचने लगे। कांग्रेस पार्षदों को यह एहसास हो गया कि पुलिस उन्हें बरगला रही है और वो वहां से आगे जाने लगे तो उन्हें बल पूर्वक गिरफ्तार कर लिया गया। नगर निगम प्रशासन द्वारा वित्तीय संकट का हवाला देते हुए शहर के सभी विकास कार्यों पर रोक लगाए जाने से नाराज कांग्रेस पार्षद दल आज मुख्यमंत्री मोहन यादव के जबलपुर आगमन पर उनसे मिलना चाहता था । मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान कांग्रेस पार्षदों ने उनसे मिलने का समय मांगा, लेकिन समय न दिए जाने से नाराज कांग्रेस पार्षदों ने मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। नारेबाजी के बाद पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लेते हुए नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा सहित कई कांग्रेसी पार्षदों को हिरासत में ले लिया है। गिरफ्तार पार्षदों में नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा, गुड्डू नबी ,अयोध्या तिवारी, गुलाम हुसैन, संतोष दुबे पांडा, वकील अंसारी, राकेश पांडे, सतेंद्र चौबे ,हर्षित यादव, प्रमोद पटेल ,गुड्डू तामतेश्वर, रामकुमार यादव, श्रीमती तुलसा लखन प्रजापति, शेख शेरू जायेद अंसारी सोहेल अंसारी आदि लोग शामिल है।

आधा शहर घुमाया

नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने बलपूर्वक सभी कांग्रेस के पार्षदों और कार्यकर्ताओं को नगर निगम से गिरफ्तार किया। पुलिस वाहन में उन्हें पहले शास्त्री ब्रिज से होकर मेडिकल कॉलेज रोड होते हुए बाईपास ले जाया गया। बाईपास से फिर सभी को माढ़ोताल थाने में रखा गया है।

युवा मोर्चा के 31 नेताओं के खिलाफ कोर्ट से वारंट जारी, यह है मामला, 2019 का मामला, सोनू बचवानी, जमा खान अखिलेश आदि के नाम हैं शामिल

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के पहले कांग्रेस के कई पार्षद बलपूर्वक गिरफ्तार, निगम से गिरफ्तार किया बाईपास पर ले गए फिर लेकर गए माढ़ोताल थाने