Download Our App

Home » अपराध » आधा दर्जन बदमाशों ने घेर कर पीटा, चाकू से किया लहुलुहान

आधा दर्जन बदमाशों ने घेर कर पीटा, चाकू से किया लहुलुहान

जबलपुर (जयलोक)। शहर में चाकूबाजी की घटनाएं अब आम बात हो गई हैं। आए दिन कहीं ना कहीं चाकूबाजी की घटनाएँ सामने आ रही है। इन चाकूबाजी की घटनाओं में जमकर खून बह रहा है। जिससे शहर की सुरक्षा व्यवस्था और कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। छोटी छोटी बातों पर विवाद हो रहे हैं जिससे शहर के माहौल में डर बना हुआ है। खासतौर पर बदमाश किस्म के युवकों के काननू का भय दिखाई नहीं दे रहा है। ताजा मामला उजारपुरवा में सामने आया। यहाँ आधा दर्जन से ज्यादा बदमाशों ने एक युवक के साथ मारपीट करते हुए उस पर चाकू से प्राणघातक हमला किया।
घायल के परिजनों ने बताया कि रमेश कोरी सर्वोदय नगर रानीताल ऊजार पुरबा थाना लार्डगंज क्षेत्र का निवासी है जो अपने घर के पास खड़ा हुआ था। इसी दौरान बदमाश समीर डुमार नाम का युवक अपने आधा दर्जन से ज्यादा साथियों के साथ आया और विवाद करने लगा। जहाँ युवक ने इस बात का विरोध किया तो बदमाशों ने युवक पर चाकुओं से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी लगने के बाद मेडिकल अस्पताल पहुँचे यादव कॉलोनी चौकी प्रभारी सतीश झरिया ने बताया कि जल्दी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा वहीं आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम लगाई गई है।

जीवन में शिक्षा का अतिमहत्व-मंगूभाई पटेल, 12 छात्र-छात्राओं को स्वर्णपदक, 3 विद्यार्थियों को पीएचडी व 24 छात्र-छात्राओं को डॉक्टर ऑफ  फिलासफी की उपाधि से अलंकरण

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » आधा दर्जन बदमाशों ने घेर कर पीटा, चाकू से किया लहुलुहान