Download Our App

Home » अपराध » शहर के युवकों पर राजस्थान में फायरिंग, एक घायल

शहर के युवकों पर राजस्थान में फायरिंग, एक घायल

जबलपुर (जयलोक)।अजमेर दरगाह और खाटू श्याम के दर्शन कर वापस शहर लौट रहे युवकों पर राजस्थान के दौसा जिले में फायरिंग की गई है। बदमाशों ने युवकों की कार का काफी दूर तक पीछे किया। इस दौरान कई राउंड फायरिंग भी की। इस हमले में अनुराग दुबे नामक युवक गोली लगने से घायल हुआ है। जिसे इलाज के लिए जयपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना 26 फरवरी की बताई जा रही है। रात करीब दो बजे जयपुर के पहाड़पुर के पास कार सवार बदमाशों ने गोलियाँ चलाईं। बताया जा रहा है कि शहर के रांझी क्षेत्र के चार युवक जीशान खान, अनुराग दुबे, अभिषेक मिश्रा और आशुतोष सिंह, अजमेर दरगाह और खाटू श्याम जी के दर्शन कर जबलपुर लौट रहे थे। तभी उनकी कार को एक दूसरी कार ने रोकने की कोशिश की। अनुराग ने जब दरवाजा खोला तो कार सवार लोगों ने उस पर फायरिंग शुरू कर दी। जिससे अनुराग के कंधे में गोली लग गई। फायरिंग होती देख कार की ड्राइविंग सीट पर बैठे जीशान ने तेजी से कार दौड़ा दी। इस दौरान हमलावरों ने भी करीब 8 किलोमीटर तक उनका पीछा किया और कार में कई राउंड फायरिंग की। इस दौरान कार के शीशे भी टूटे। दूसरी ओर पुलिस में शिकायत करने पर पुलिस ने लूट के इरादे से गोलियां चलाने की आशंका जाहिर की है। युवकों ने अपने घरवालों को इस यात्रा के बारे में नहीं बताया था। राजस्थान पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जाँच शुरू कर दी है।

 

शैल्वी ने राज्यपाल से की मुलाकात, जन जागरुकता अभियान की फाईल सौंपी

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » शहर के युवकों पर राजस्थान में फायरिंग, एक घायल