Download Our App

Home » Uncategorized » रॉयल सिटी कॉलोनी में मेडिकल डॉक्टर ने की फायरिंग, पुलिस ने किया गिरफ्तार

रॉयल सिटी कॉलोनी में मेडिकल डॉक्टर ने की फायरिंग, पुलिस ने किया गिरफ्तार

जबलपुर (जयलोक)। भेड़ाघाट थाना अंतर्गत रॉयल सिटी कॉलोनी में बीती रात मेडिकल अस्पताल के एक डॉक्टर ने तीन राउंड हवाई फायरिंग की। गोलियों की आवाजों से कॉलोनी गूंज गई। शिकायत पर पहुँची डायल-100 की टीम ने पुलिस को इसकी सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने डॉक्टर को हिरासत में लेकर मौके से तीन खोखे बरामद किए हैं। जांच के दौरान पुलिस को एक घर के अंदर से राइफल और गोली के तीन खोखे बरामद हुए। पुलिस ने वहां मौजूद व्यक्ति की पहचान आदित्य तिवारी के रूप में की, जो मेडिकल अस्पताल के सुपर स्पेशियलिटी विभाग में पदस्थ अधिकारी हैं।
लाइसेंसी है राइफल – पुलिस की पूछताछ में चिकित्सक आदित्य तिवारी ने बताया कि उसके पास जो राइफल है वह लाइसेंसी है। हालांकि उन्होंने गोली चलाने का स्पष्ट कारण पुलिस को नहीं बताया है। पुलिस ने मौके से राइफल जप्त कर ली और आदित्य तिवारी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
अब पुलिस इस बात की जाँच कर रही है कि चिकित्सक आदित्य तिवारी ने किस कारण से फायरिंग की। पुलिस को यह भी शक है कि आदित्य तिवारी ने किसी को डराने के लिए हवाई फायर किए होंगे। साथ ही पुलिस अब यह देख रही है कि क्या आदित्य तिवारी का कोई आपराधिक रिकॉर्ड है या फिर यह मामला महज लापरवाही से हुई फायरिंग का है।

 

होली के लिए तस्करों ने शुरू किया शराब का स्टॉक, शराब तस्करी करते हुए आधा दर्जन आरोपी गिरफ्तार

 

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » रॉयल सिटी कॉलोनी में मेडिकल डॉक्टर ने की फायरिंग, पुलिस ने किया गिरफ्तार
best news portal development company in india

Top Headlines

उषा भार्गव कांड में डॉ. व्ही.व्ही. श्रीवास्तव की गवाही मंंडला में दर्ज कराई गई थी

तभी प्रधानमंत्री नेहरू ने जबलपुर को गुंडों का शहर कहा था फोटेा कैप्शन = डॉ. वीवी श्रीवास्तव शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद

Live Cricket