Download Our App

Home » Uncategorized » कंट्रोल रूम प्रभारी टी आई रविन्द्र सिंह का निधन, पुलिस लाइन का होली समारोह निरस्त, शाम को होगा अंतिम संस्कार

कंट्रोल रूम प्रभारी टी आई रविन्द्र सिंह का निधन, पुलिस लाइन का होली समारोह निरस्त, शाम को होगा अंतिम संस्कार

जबलपुर जय लोक। जिले के पुलिस कंट्रोल रूम के प्रभारी निरीक्षक रवीन्द्र सिंह के आकस्मिक निधन से पुलिस लाइन में आयोजित होली मिलन समारोह निरस्त कर दिया गया है । अपने कर्तव्यों के प्रति हमेशा सजग और तात्पर्य रहने वाले अधिकारी रविन्द्र सिंह के पत्रकारों से बेहद मधुर संबंध थे। पुलिस प्रशासन और प्रेस जगत के बीच वो एक सेतु के रुप में प्रमुख भूमिका आद करते थे। कंट्रोम रूम प्रबंधन का उन्हें अच्छा अनुभव था जिसका लाभ सुचारु पुलिस व्यवस्था के रूप में नजर आता था।

प्रभारी पुलिस कंट्रोल रूम रविंद्र सिंह आज सुबह इस दुनिया में नहीं रहे। 59 वर्षीय श्री सिंह का अचानक स्वास्थ्य खराब हो गया था जिन्हें इलाज हेतु नागपुर रेफर किया गया था,जहां उपचार के दौरान आज शनिवार सुबह 6 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। अंतिम संस्कार यात्रा आज दोपहर 3 बजे पुलिस परेड ग्राउंड स्थित पुलिस निवास से ग्वारीघाट मुक्तिधाम के लिए प्रस्थान करेगी।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » कंट्रोल रूम प्रभारी टी आई रविन्द्र सिंह का निधन, पुलिस लाइन का होली समारोह निरस्त, शाम को होगा अंतिम संस्कार
error: Content is protected !!