Download Our App

Home » Uncategorized » भाजपा युवा मोर्चा और युवा कांग्रेस के बीच आज क्रिकेट मुकाबला

भाजपा युवा मोर्चा और युवा कांग्रेस के बीच आज क्रिकेट मुकाबला

जबलपुर जय लोक। संस्कारधानी के नाम से मशहूर हमारे शहर जबलपुर में आज एक और शानदार मिसाल नजर आने वाली है। 1 फरवरी की शाम 6:00 बजे राजनीतिक मैदान में हमेशा एक दूसरे के विरोध में नारेबाजी और प्रदर्शन करने वाले भाजपा युवा मोर्चा एवं युवक कांग्रेस के खिलाड़ियों के बीच आज एक सद्भावना मैत्री क्रिकेट मैच आयोजित किया गया है। इस क्रिकेट मैच का आयोजन युवा पार्षद हर्षित यादव ने किया है। बलदेव बाग स्थित जानकीरमण कॉलेज के मैदान में पार्षद क्रिकेट क्लब प्रतियोगिता का आयोजन चल रहा है और उसी के अंतर्गत आज शाम को 6:00 बजे दो राजनीतिक दलों की युवा टीमों के बीच यह मैत्री मैच खेला जाना है।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » भाजपा युवा मोर्चा और युवा कांग्रेस के बीच आज क्रिकेट मुकाबला

Top Headlines

Live Cricket