Download Our App

Home » Uncategorized » जिला न्यायाधीश ने किया जेल का निरीक्षण

जिला न्यायाधीश ने किया जेल का निरीक्षण

जबलपुर (जयलोक)। आज केन्द्रीय जेल में जिला एवं सत्र न्यायाधीश आलोक अवस्थी, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती शक्ति वर्मा एवं जिला विधिक सेवा अधिकारी, बीडी दीक्षित द्वारा भ्रमण किया गया एवं दण्डित एवं विचाराधीन बंदियों से संवाद किया गया।
श्रीमान् जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष द्वीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जेल आर्केस्ट्रा द्वारा सुमधुर गीतों की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में श्रीमान जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा दण्डित एवं विचाराधीन बंदियों के साथ संवाद किया गया। उनके द्वारा जेल का भ्रमण किया गया एवं पाकशाला का निरीक्षण किया गया। जेल प्रशासन की ओर से मदन कमलेश, उप जेल अधीक्षक (प्रशासन), श्रीमती रूपाली शर्मा उप जेल अधीक्षक, हिमांशु तिवारी, सहायक जेल अधीक्षक, राहुल चौरसिया लेखापाल एवं सुभाष यादव द्वारा सभी गणमान्य अतिथियों को जेल का भ्रमण एवं निरीक्षण कराया गया।

देखा कैदियों का भोजन

इस दौरान उन्होंने कैदियों के लिए बनाए जाने वाले भोजन को भी देखा। साथ ही रसोई घर का जायजा भी लिया। इसके अलावा कैदियों की बैरिंक सहित अन्य चीजों का निरीक्षण किया।

 

75 करोड़ तक पहुँच सकता धान घोटाला, प्रदेश शासन के निर्देश पर कलेक्टर सख्त

 

नगर निगम के हिस्से की 500 सौ करोड़ की जमीन 20 करोड़ में संजय पाठक के परिजनों के नाम!

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » जिला न्यायाधीश ने किया जेल का निरीक्षण
error: Content is protected !!