Download Our App

Home » जबलपुर » प्रदेश के सबसे बड़े फ्लाई ओवर को लेकर कांग्रेस राकेश सिंह के खिलाफ कर रही है दुष्प्रचार

प्रदेश के सबसे बड़े फ्लाई ओवर को लेकर कांग्रेस राकेश सिंह के खिलाफ कर रही है दुष्प्रचार

मंत्री श्री सिंह के विकास कार्यों की गति देख बौखला रही काँग्रेस-सोनू बचवानी

जबलपुर (जयलोक)। शहर में निर्मित हो रहे प्रदेश के सबसे बड़े फ्लाई ओवर के निर्माण को लेकर अब राजनैतिक विवाद शुरू हो गया है। कांगे्रस ने फ्लाई ओवर के निर्माण में खामियों को उजागर भी किया है। वहीं इन खामियों को लेकर कांग्रेस पार्टी के आधिकारिक पेज से प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह की छवि को अनुचित एवं निराधार रूप से धूमिल करने की कोशिश की जा रही है। यह आरोप भाजपा के नेता सोनू बचवानी ने लगाया है। श्री बचवानी का कहना है कि एक ऐसा फ्लाईओवर जो संपूर्ण मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा फ्लाई ओवर है, जिससे जबलपुर के विकास को नया आयाम मिला है। जब कांग्रेस की सरकार थी तब मध्य प्रदेश की सडक़ों का ऐसा हाल था कि लोग सडक़ों में गड्ढे नहीं बल्कि गड्ढे में सडक़ ढूंढते थे। सडक़ों का इतना बुरा हाल हुआ करता था कि हमारे प्रदेश की माताएं बहनों का गर्भवती हालत में अस्पताल तक जाना मुश्किल होता था। कांगे्रस के शासन में ना प्रदेश में बिजली होती थी ना अच्छी सडक़े होती थी। 60 साल के अपने शासनकाल में ये कुछ नहीं कर पाए।
भाजपा नेता सोनू बचवानी ने अपने वक्तव्य में कहा है कि लोक निर्माण मंत्री एवं पूर्व सांसद राकेश सिंह ने 20 वर्ष तक सांसद रहते हुए जबलपुर के विकास की दिशा और दशा बदल दी, आधुनिक एयरपोर्ट से शहर की कनेक्टिविटी और इंफ्रास्ट्रक्चर काफी ऊंचाइयों पर है। शहर में फाइव स्टार होटल आ चुके हैं और विकास की अविरल गंगा बह रही है। दुर्भाग्यवश कांग्रेस पार्टी इस फ्लाईओवर की प्रशंसा करने के बजाय अब इसमें कमियां निकालने बैठी है। चूंकि जनता ने इनको देश और प्रदेश से पूरी तरीके से साफ  कर घर बैठा दिया है और जब इनके पास कोई काम नहीं बचा तो फ्लाईओवर की कमी निकालने की असफल कोशिश कर रहें है।

न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा को कोर्ट की सुनवाई से किया गया अलग

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जबलपुर » प्रदेश के सबसे बड़े फ्लाई ओवर को लेकर कांग्रेस राकेश सिंह के खिलाफ कर रही है दुष्प्रचार