Download Our App

Home » Uncategorized » विधानसभा में नगर निगम पर लीज के मामले में मनमानी का लगा आरोप

विधानसभा में नगर निगम पर लीज के मामले में मनमानी का लगा आरोप

विधायक अभिलाष पाण्डेय ने लीज के मामले में नगर निगम के खिलाफ खोला मोर्चा

जबलपुर (जयलोक)। नगर निगम जबलपुर के अंतर्गत आने वाले लीज धारक भू-स्वामियों को होने जा रही परेशानियों को लेकर उत्तर मध्य विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. अभिलाष पांडे ने नगर निगम के खिलाफ जमकर मोर्चा खोला। विधायक ने लीज के मामलों में अनियमितताओं के गंभीर आरोप भी लगाए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि नगर निगम में लीज के प्रकरणों को लेकर मनमानी की जा रही है। विधायक ने यह भी आरोप लगाया कि लीजधारी 10 से 15 हजार परिवार प्रभावित हो रहे हैं। इस मामले में नगर निगम को एक सप्ताह के भीतर शासन को जवाब भी देना है।  विधायक डॉ. अभिलाष पाण्डेय ने कल विधानसभा में नगर निगम जबलपुर की लीज होल्ड भूमि को फ्री होल्ड करने एवं राइट टाउन, नेपियर टाउन, गोल बाजार क्षेत्र में लीज होल्ड भूमि को फ्री होल्ड में संपरिवर्तित किए जाने की प्रक्रिया को मनमाने ढंग जाने किए जाने को लेकर विधानसभा में ध्यानाकर्षण के माध्यम से इससे संबंधित विषय पर जवाब माँगा। ध्यानाकर्षण के माध्यम से विधायक डॉ. अभिलाष पाण्डेय ने कहा कि नगर निगम जबलपुर के अंतर्गत राइट टाउन, नेपियर टाउन, गोल बाजार क्षेत्र में लीज होल्ड भूमियों के फ्री-होल्ड में संपरिवर्तन किए जाने की प्रक्रिया को मनमाने ढंग से ठप्प कर दिया गया है। वर्तमान में लगभग 250 से 300 प्रकरण लंबित हैं, सैकड़ों प्रकरणों में, लंबित अवस्था में ही लीज अवधि समाप्त हो गयी है, जबकि अधिसूचना में 45 दिवस की अवधि में, फ्री-होल्ड स्वीकृति के निर्देश थे किन्तु मनमाने ढंग से एक प्रभारी उपायुक्त की रुचि के 25-30 प्रकरणों को गुपचुप ढंग से कर दिया गया बाकी महीनों से लंबित प्रकरणों को अकारण रोके रखा गया है, और न ही लंबित प्रकरणों का निराकरण किया जा रहा है। मनमाने ढंग से फ्लैट पर हस्तांतरण शुल्क लिया जा रहा है।
विधायक डॉ. अभिलाष पाण्डेय के प्रश्नों के विषय में विधानसभा में नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने सदन में जवाब देते हुए कहा कि इन विषयों पर शीघ्रता से निर्णय लेने के निर्देश नगर निगमों को जारी किए गए हैं और टैक्स को एक निश्चित गाइडलाइन के साथ वसूलने के लिए भी सभी निगमों को नियमों को बनाने के लिए कहा गया है। जबलपुर निगम में प्रभारी उपायुक्त को हटाने का आदेश जारी करने की बात कही एवं सात दिनों के अंदर इस विषय में नगर निगम से जवाब माँगा है।

चीन के साथ व्यापारिक संबंधों को फिर मजबूत करेगा भारत

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » विधानसभा में नगर निगम पर लीज के मामले में मनमानी का लगा आरोप

Top Headlines

Live Cricket